गर्भवती महिलाओं से डॉक्टर करवाता है ऐसे डांस स्टेप कि…..

swd

गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी के समय काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। डिलीवरी के समय सांस लेने में तकलीफ होती है लेकिन नन्हें बच्चे के स्पर्श महसूस करने के बाद अपने तकलीफ को भूल ही जाती हैं। डॉक्टर भी इस कोशिश में हैं कि डिलीवरी के समय महिलाओं को कम से कम तकलीफ हो इसमें एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आप देखेंगे कि डॉक्टर ऐसे काम करवाता है जिससे आसानी से डिलीवरी हो सके।

जैसे-जैसे डिलीवरी समय नजदीक आता जाता है महिलाओं को चलने के लिए सांस लेने में तकलीफ बढ़ती ही जाती है। ऐसे में डॉक्टर ने गर्भवती महिला को डिलीवरी से पहले डांस के कुछ स्टेप करवाएं। यह मजाक नहीं बल्कि डांस स्टेप ऐसे जिनके करने से डिलीवरी के समय महिलाओं को तकलीफ कम हो। सोशल मीडिया पर इस संदर्भ का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप साफ़ देख पाएंगे कि डॉक्टर खुद भी गर्भवती महिला के साथ डांस स्टेप कर रहा है। यह वीडियो ब्राजील में रहने वाले डॉक्टर फर्नांडो ग्देस कुन्हा का है।

डॉक्टर का कहना है कि यह डांस स्टेप गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी के समय बहुत राह देता है और डिलीवरी बेहद आसान तरीके से हो जाती है। रूटीन एक्सरसाइज के तहत गर्भवती महिलाएं आसानी से कर पाएंगी। यह देखने में भले ही अजीब है लेकिन इसके फायदे डिलीवरी के समय महिलाओं को खूब है।

सोशल मीडिया पर डॉक्टर के इलाज के किस तरीके की खूब चर्चा हो रही है और यह पूरी दुनिया में कभी देखा जा रहा है। डॉक्टर की भी फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है।
इस वीडियो को देखने के बाद आपका क्या राय है। कमेंट करके जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top