जानवरों से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन आपको देखने को मिल जाएगा। जानवरों के वीडियो बेहद ही रोमांचक होते हैं तो कुछ वीडियो खतरनाक होते हैं। कुछ इतने प्यारे होते हैं उन्हें बार-बार देखने का मन करता है।जानवरों की बात की जाए तो हाथी बड़ा ही शान्त रहता है। हाथी वैसे भी समझदार बहुत होता है।
वायरल वीडियो में आप देखेंगे एक सड़क पर कई हाथी गुजर रहे होते हैं। सड़क पर लोग गाड़ियों को रोक देते हैं ताकि सारे हाथी आराम से उस पार जा सके। यह काम हाथियों के झुंड में मौजूद बुजुर्गों हाथी को भी बेहद पसंद आई। झूंड के बुजुर्ग हाथी ने सबका धन्यवाद करने के लिए अपने ही अंदाज में शुक्रिया किया। हाथी का यह खूबसूरत अंदाज सभी को लुभा गया। लोगों को यह वीडियो देख लोग खुश हैं।
अचानक सड़क पर कई हाथियों का आना और सड़क पार करना, लोगों का साथ सड़क पर उनके लिए गाड़ी रुकना और फिर एक हाथी का अपने अंदाज में सूड़ उठाकर शुक्रिया अदा करना, सभी को पसंद आ रहा है।वायरल हो रहे वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शेयर किया गया। आप सभी इस वीडियो को @TheFigen के नाम के पेज पर शेयर किया गया।
He gives thanks after crossing the road aweee 🤗🤗pic.twitter.com/61zHq1fwOA
— Figen (@TheFigen) December 19, 2021
इस वीडियो को करीब 7 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है और हजारों लोगों ने कमेंट किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वह खुशी का एक ऐसा बंधन है इसे देखकर मैं मुस्कुराना बंद नहीं कर सकता, तो दूसरे यूज़र लिखा- अब तक की सबसे प्यारी चीज, तो तीसरे यूज़र का कहना है यह हाथी बेहद ही प्यारा है। छोटे बच्चे होते ही क्यूट है।