सलमान खान को काटा सांप ने, अस्पताल में डॉक्टर ने तबीयत स्थिर बताने के साथ ही डिस्चार्ज भी किया

snake bitten salman khan

दबंग के नाम से फेमस बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को उनके पनवेल स्थित फॉर्म हाउस पर सांप ने काट लिया। इसके बाद एक्टर को कमोथे अस्पताल में रात 3:00 बजे भर्ती कराया गया। इलाज के बाद सुबह 9:00 बजे उन्हें डिस्चार्ज किया गया और वह अपने फॉर्म हाउस लौट आए हैं। उनकी तबीयत अब स्थिर बताई जा रही है।

शसलमान खान क्रिसमस डे मनाने अपने दोस्तों के साथ फॉर्म हाउस गए थे। जहां उनके मैनेजर जॉर्डी पटेल ने इसकी जानकारी देते हुए उनके बेहतर तबीयत होने की भी जानकारी दी। सलमान खान नए साल का स्वागत अपने फॉर्म हाउस में अपने अन्य दोस्तों के साथ करेंगे। यह फॉर्म हाउस पहाड़ी इलाके व वन क्षेत्र से घिरा हुआ है।

Salman Khan को सांप ने कांटा, 7 घंटे तक हॉस्पिटल में रहे एडमिट - eKhabarbat

जहां सांप, अजगर, बिच्छू और वन्य जन्तु इस परिसर में अक्सर दिखते हैं। 27 दिसंबर को सलमान खान अपना जन्मदिन भी मनाएंगे। जिसके मद्देनजर अभिनेता अपनी फैमिली और करीबी दोस्तों के साथ पनवेल के फॉर्म हाउस गए थे। फिलहाल उनके मैनेजर और डॉक्टर के अनुसार उनकी तबीयत अब ठीक है। वह अपने जन्मदिन को मनाने के लिए फॉर्म हाउस में अपने दोस्तों के साथ है। वहीं अब उनके जन्मदिन पर सैलेब्स का उनके फॉर्म हाउस पर पहुंचना शुरू हो गया है।

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ ही संगीता बिजलानी जैसे कई दिग्गज एक्टर एक्ट्रेस और बॉलीवुड जगत से जुड़ी हस्तियां उनके फार्महाउस में पहुंच रहे हैं। हमारे चैनल परिवार की तरफ से भी सलमान खान को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं और हम यही दुआ करेंगे कि आप हमेशा सलामत रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top