खुद की विदाई को इंजॉय करते हुए घूंघट वाली दुल्हन ने किया डांस

enjoying his farewell

शादी से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ करते हैं। जिसे देखना तो लोग पसंद ही करते हैं साथ ही उसमें होने वाले फंक्शन को भी खूब इंजॉय करते हैं। शादी के वीडियो बेहद ही हंसी मजाक मौज-मस्ती के होते हैं, लेकिन एक विदाई का ही समय ऐसा होता है, जहां घर का माहौल काफी ज्यादा गमगीन हो जाता है। इंटरनेट पर भी एक विदाई का ही वीडियो इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें विदाई के दौरान दुल्हन की क्यूट हरकत ने सोशल मीडिया पर यूजर्स का दिल जीत लिया है। वीडियो में दुल्हन विदाई के समय रोते हुए नहीं बल्कि हंसते नाचते नजर आ रही है।

दुल्हन की हरकत ने जीता लोगों का दिल-

दुल्हन की विदाई का यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यूजर्स को दुल्हन का क्यूट हरकत देखकर काफी मजा आ रहा है। वीडियो दुल्हन की विदाई के वक्त का है, जब वह अपने परिवार और अपने माता पिता से बाय बोलकर दूल्हे के घर जाने के लिए कार में बैठती है। जहां मायका छुटने के गम में विदाई के दौरान दुल्हन रोती हुई नजर आती है, वही दुल्हन कार में हंसती नजर आ रही है।

वीडियो में आप देखेंगे दुल्हन की विदाई में दुल्हन इस पल को खूब जमकर एंजॉय कर रही है। बैकग्राउंड में ढोल नगाड़े की आवाज सुनाई दे रही है। इसके बाद दुल्हन खुद को रोक नहीं पाती और कार में ही बैठे-बैठे झूमे लगती है। यही नहीं इस दौरान दुल्हन अपना घूंघट उठाकर मुस्कुराती है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर bridal_ lehenga_design नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं।

लोगों को पसंद आ रहा है दुल्हन का अंदाज-

वीडियो को हजारों लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं देने में लगे हैं। यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा है सुबह-सुबह यह वीडियो देखकर उनका दिन बन गया, तो दूसरे यूजर ने अपने दोस्त को टैक करते हुए लिखा- अपनी विदाई पर तू भी ऐसा ही करेगी। आपको कैसा लगा यह वीडियो कमेंट बॉक्स में लिखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top