विदेशी प्रजाति के मछली को पकड़ने का देसी मछुआरे ने लगाया नया ट्रिक, वीडियो देख हैरान हुए लोग

exotic fish

कुछ लोगों को मछली पकड़ने का शौक होता है लेकिन यह भी एक कला होता है, जो सबके बस की बात नहीं होती है। सोशल मीडिया पर मछुआरों से जुड़े वीडियो अक्सर देखने को मिलते है, जो मछली पकड़ने के लिए नए-नए ट्रिक आजमाते रहते है। इसी कड़ी में एक नया वीडियो सामने आया जिसमें एक शख्स छोटे से तालाब में जैसे ही एंट्री करता है, उस तालाब में से बड़ी-बड़ी मछलियां उछल कर बाहर आने लगती है।

शख्स का तालाब में एंट्री करना और फिर मछलियों का बाहर आना

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते है वह शख्स जो पानी के अंदर जाता है तो सबसे पहले पानी हटाते हुए, उस तालाब के बीचों बीच में जाकर अपने पैर को हिलाने लगता है और लगभग बैठ जाता है। जिसके बाद शख्स के बीच में जाते ही तालाब से बड़ी-बड़ी मछलियां उछलकर सामने आने लगती है। उस शख्स के आसपास और लोग मौजूद है। जैसे ही मछलियां बाहर आने लगती है आसपास के लोग उसे पकड़ने लगते है।

विदेशी प्रजाति की दिखी मछलियां

वीडियो देख कर लग रहा है कि लोगों को अंदाजा नहीं था कि इस तालाब में इतनी बड़ी-बड़ी मछलियां है। वीडियो वायरल होते ही लोग इस पर प्रतिक्रिया देने लगे है। इस वीडियो को एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें साफ दिख रहा है कि एक शख्स कपड़े निकाल कर एक छोटे से तालाब में एंट्री करता है और तालाब को देख कर ऐसा लगा कि यह सिर्फ मछलियों को पालने के लिए ही बनाया गया है। जो देखने में बेहद छोटा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by radhames El Real (@radhamesjp)

मछुआरे का अंदाज देखकर एक यूजर ने लिखा है यह मछलियां जानबूझकर उस तालाब में पाली जा रही है ताकि समय आने पर इनको पकड़ा जा सके। एक अन्य यूजर ने लिखा है यह मछलियां किसी विदेशी प्रजाति की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top