लॉकअप की इस हसीना के फॉलोअर्स जान, हैरान हुई कंगना रनौत

Followers of this lockup girl

एकता कपूर और कंगना रनौत की रियल्टी शो लॉकअप इन दिनों काफी चर्चा में है। लॉकअप कंगना रनौत की वजह से ज्यादा ही चर्चा में है क्योंकि कंगना बेबाक बोलने वाली और निडर महिला है। वह अपने बातों को खुलकर लोगों के सामने बोलती हैं।‌ वही टीवी जगत की मशहूर निर्माता-निर्देशक एकता कपूर के सीरियल टीवी जगत में धूम मचाए रहते हैं। जब इन्होंने लॉक अप रियलिटी शो की घोषणा की तभी से लोगों के अंदर इस शो को देखने के लिए एक्साइटमेंट बनी हुई थी।

लॉकअप में टीवी जगत के कई ऐसे कलाकार आए हैं। जिनके विषय में लोगों के बीच काफी चर्चाएं हो रही हैं। वैसे तो इन दिनों एक ऐसी कंटेंस्टेंट हैं, जिनकी कुछ ज्यादा ही चर्चा हुई और यही नहीं इनके फॉलोवर्स की संख्या जान का कंगना रनौत खुद ही हैरान रह गई। दरअसल यह कंटेस्टेंट अंजलि अरोड़ा है, जिनके इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या ने कंगना को अचंभित किया है।                  हॉटनेस से इंटरनेट पर मचाती हैं बवाल

अंजलि अरोड़ा बतौर कंटेस्टेंट रियलिटी शो लॉकअप में एंट्री की है। वह सोशल मीडिया स्टार हैं, जिनकी फॉलोइंग बड़े-बड़े सेलेब्स को भी मात दे देती हैं। इसीलिए तो कंगना भी हैरान हो गई क्योंकि इंस्टाग्राम अकाउंट पर कंगना के फॉलोअर्स की संख्या से कई ज्यादा संख्या अंजलि अरोड़ा के फॉलोअर्स की है। अंजलि अरोड़ा के फॉलोअर्स की संख्या 10.9 मिलियन है।

जबकि कंगना के सिर्फ 7.9 मिलियन ही फॉलोअर्स है। जो हैरान करने वाली बात ही है।‌अंजलि फिल्मों के गानों पर रील्स बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं, जो काफी वायरल होता है। यही नहीं वह अपने हॉट से इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा ही रहती हैं। उनकी खूबसूरती और बोल्डनेस की अगर बात की जाए तो वह किसी सैलेब्स से कम नहीं है। उनके हर फोटो पर लाइक आते हैं।

इन दिनों ट्रेंड हो रहे कच्चा बादाम पर भी अंजलि अरोड़ा ने डांस परफॉर्म का वीडियो शेयर किया है, जो कुछ ही समय में इंटरनेट पर छा गया है। आप अंजलि अरोड़ा को देख क्या कहेंगे कमेंट बॉक्स में लिखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top