रबर की गुड़िया जैसे 360 डिग्री घूम गई लड़की.. वीडियो देख लोग हैरान

The girl turned 360 degrees like a rubber doll

सोशल मीडिया पर बच्चों से संबंधित वीडियो काफी वायरल हुआ करते हैं। वैसे भी आजकल के बच्चे बहुत ही टैलेंटेड होते हैं। कुछ बच्चे तो इतने ज्यादा कलाकार होते हैं कि पढ़ाई के साथ उनके पास कोई एक हुनर भी होता है। जिसमें वह माहिर होते हैं। सोशल मीडिया पर भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की और उसके कलाकारी को दिखाया गया है। उसकी कलाकारी को देखकर हर कोई हैरान है।

लड़की का शरीर इतना लचीला है कि वह रबर की तरह घूम जा रही है।वीडियो में आप देखेंगे कि लड़की एक कुर्सी पर सीधी बैठी है पर जैसे ही वह घूमती है लगता है, वह उल्टा बैठी है। लेकिन लड़की उल्टा बैठी नहीं है। उसने अपने शरीर के ऊपरी भाग को इस तरह घुमा लिया कि लग रहा है वह उल्टा बैठी है। उसका यह टैलेंट किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है।

इसके लिए लड़की ने काफी मेहनत किया होगा, तब जाकर उसका यह टैलेंट निखर कर बाहर आया है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे लाखों लोगों ने देखा है, तो 10 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। इस पर लोग अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं और वैसे भी जाहिर सी बात है इतने हैरतअंगेज कारनामों को देखकर आंखें तो खुली ही रह जाएंगे, तो कमेंट करना तो बनता ही है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Video Nation (@nation.video)

इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है- ‘काश मैं भी ऐसा कर पाता तो एग्जाम में बहुत सहायता मिलती’ तो दूसरे यूजर ने लिखा- यह लड़की सुपर से ऊपर है। ऐसे ही एक यूजर ने लड़की की तारीफ करते हुए लिखा- स्त्री कुछ भी कर सकती है। आप भी अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में लिखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top