दो मुंह ,चार आंखों वाली मछली को देखकर लोगों के उड़े हैं होश, बता रहे चमत्कार तो हो रहे हैरान

four eyed fish

दुनिया में मछलियों की अनेकों प्रजातियां हैं। कुछ मछलियां तो छोटी भी होती है लेकिन बेहद ज्यादा खूबसूरत होती है तो कुछ मछलियां समुद्र से लेकर नदी तक विशालकाय होती हैं। इन मछलियों से जान को भी खतरा होता है। वैसे तो मछलियों के अनेकों वीडियो और उनकी खूबसूरती से जुड़े अनेकों किस्से हमने सुनी और देखे हैं लेकिन क्या आपने कभी दो मुंह और चार आंखों वाली अजीबोगरीब मछली देखी है, तो शायद जवाब ना ही होगा। बेहद अजीबोगरीब ऐसी मछली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसमें मछली के दो मुंह और चार आंखें हैं। इस विचित्र सी मछली को कार्प फिश कहा जाता है‌

मछली का यह अजीब सा वीडियो देखकर सबके होश उड़े हुए हैं। कोई इसे चमत्कार भी बता दे रहा है तो कोई इसे सोवियत संघ के जमाने में चर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट त्रासदी से निकली मछली बता रहा है। इस वीडियो पर वैज्ञानिक कुछ भी स्पष्ट रूप से बोलने की स्थिति में नहीं है। हालांकि वीडियो पर नजर आते आ रही मछली के दो मुंह और चार आंखें दिख रही हैं। यह मछली बिल्कुल स्वस्थ दिखाई दे रही है। यह वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया है जिसे 5.5 हजार लोगों ने लाइक भी किया है।

फिलहाल इस अजीबोगरीब मछली के बारे में अमेरिका की दक्षिण कैरोलिना यूनिवर्सिटी के जीव विज्ञानी डांस टिमोथी मूसो का कहना है कि ज्यादातर रेडिएशन से होने वाला म्यूटेशन विकास को रोक देता है।इसके साथ ही जीवित रहने की अवधि और प्रजनन क्षमता को भी कम कर देता है। हालांकि इस मछली के साथ ऐसा क्या हुआ है इसके बारे में फिलहाल कोई सटीक जानकारी नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top