कुत्तों का मजेदार वीडियो आया सामने खेल रहे हैं बॉलीवॉल का अनोखा गेम, लेकिन गेम है ट्विस्ट

Funny video of dogs surfaced

सोशल मीडिया पर आए दिन कुत्तों से जुड़ा वीडियो खूब वायरल होता है। अन्य जानवरों से ज्यादा लोग कुत्ते का वीडियो देखना पसंद करते हैं , इसीलिए यह कम ही समय में काफी ज्यादा वायरल हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आप मैदान में सिर्फ कुत्ते ही कुत्ते को देख पाएंगे और उस मैदान में कुत्तों के अलावा कोई नहीं है।ऐसा लग रहा है वह सब आपस में कोई मैच खेल रहे हैं।

कुत्ते मिलनसार होते हैं लेकिन हां अगर उन पर कोई हमला करता है तो वह खतरनाक भी हो जाते हैं। वह प्यार के बदले प्यार ही देते हैं। कुत्ते को सबसे वफादार जानवर माना जाता है और कुत्तों को ही लोग ज्यादा पालना पसंद करते हैं। कुत्तों के साथ खेलना लोगों को खूब पसंद जाता है। लेकिन सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें आप देखेंगे कि खुले मैदान में केवल कुत्ते ही कुत्ते गुब्बारे के साथ खेल रहे हैं।

जैसे वॉलीबॉल का खेल खेला जाता है ठीक उसी अंदाज से यह कुत्ते भी खेल रहे हैं, लेकिन उनका बॉल की जगह गुब्बारा है और उस गुब्बारे पर वह खुद खुलकर ऐसे मजा ले रहे हैं, जैसे कोई वॉलीबॉल का खिलाड़ी बॉल को अपने हाथों से मारता है। आपको मैदान में सिर्फ कुत्ते की कुत्ते नजर आएंगे और उनके खेल को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वह कोई मैच खेल रहे हैं।

इस वीडियो को ट्विटर पर @buitengebieden नाम की आईडी से शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा गया कुत्ते एक साथ मस्ती कर रहे हैं। महज 15 सेकंड के इस वीडियो पर 31,5000 से अधिक व्यूज आए हैं जबकि 21000 से अधिक लोगों ने लाइक किया है। इस पर मजेदार कमेंट पर आए हुए हैं। एक यूजर ने लिखा- एक साथ काम करना सपनों को सच करता है, तो दूसरे यूजर लिखा- अल्फा डॉग ने पहले चार रन मारे! आपको पसंद आया खेल? कमेंट बॉक्स में लिखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top