गले में सांप लपेट कर खेलता रहा शख्स… दोस्त बनाता रहा वीडियो और अचानक…..

मुंबई के ठाणे जिले में एक शख्स की लापरवाही ने उसकी जान ले ली भारी बारिश की वजह से अपना नया ठिकाना ढूंढ रहे एक सांप को पकड़ लिया। उस शख्स के साथ उसका दोस्त भी था। सांप पकड़ने के उत्साह में उस शख्स ने उसके साथ खेलना शुरू कर दिया और उसे गले में लपेट लिया। दोस्त ने भी उसे ऐसी हरकत करने से रोकने के बजाय उसका वीडियो बनाने लगा।

वह लंबे समय तक उससे खेलता रहा। इसी दौरान सांप ने उसे तीन बार डस लिया लेकिन इसके बावजूद भी वह शख्स सांप से खेलता रहा और उसके दोस्त ने उसे ऐसा करने से रोका या हटाया भी नहीं।

मोहम्मद शेख नाम के इस शख्स ने मुंब्रा टाउनशिप के संजय नगर इलाके से इस सांप को पकड़ा। उसे न जाने कौन सा धुन सवार था कि वह उससे खेलने लगा और उसे अपने गले में लपेटने लगा। लेकिन आश्चर्य तो तब होता है। जब उसके दोस्त ने उसे ऐसा करने से मना भी नहीं किया, बल्कि उसका वीडियो बनाने लगा।

जब सांप ने उस शख्स को डसा तो भी उसका दोस्त उसे मना नहीं कर रहा है, वह वीडियो बनाने में मग्न है। इस दौरान मोहम्मद शेख की हालत बिगड़ती गई और उसे जल्दी-जल्दी सिविल अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों तक पहुंचने से पहले ही वह मृत हो चुका था। डॉक्टरों ने उसे जब देखा तो उसे मृत घोषित कर दिया और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज हॉस्पिटल में भेज दिया। उसके दोस्त ने बनाए हुए वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर दिया।मोहम्मद शेख की लापरवाही ने उसकी जान ले ली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top