सामान्य ज्ञान.. कुछ अनसुने सवाल ,जिनके जवाब आप भी जानना चाहते होंगे

General Knowledge.. Some Unheard Questions

सवाल
भगवान हनुमान को सिंदूर इतना क्यों पसंद है?
जवाब
भगवान हनुमान को सिंदूर बहुत ज्यादा पसंद है। असल में एक बार हनुमान ने जब सीता मां से उनके सिंदूर लगाने का कारण पूछा तो उन्होंने जवाब दिया था कि वह भगवान राम की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन के लिए सिंदूर लगाया करती हैं, इससे भगवान राम अमर हो जायेंगे। चूंकि हनुमान भगवान राम के परम भक्त थे, इसलिए भगवान राम की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन के लिए उन्होंने अपने पूरे शरीर पर सिंदूर लगा लिया।

सवाल
किस देश में रात केवल 40 मिनट की होती है?
जवाब
पूरी दुनिया में नॉर्वे ही एक ऐसा देश है, जहां साल के ढाई महीने रात केवल 40 मिनट की होती है। क्योंकि यह देश आर्कटिक सर्किल के अंदर आता है। जब पृथ्वी 66 डिग्री का कोण बनाते हुए घूमती है, तब इस देश में एक झुकाव बन जाता है। जोकि सूरज को केवल 40 मिनट तक ही छिपा पाता है। यानी कारण है कि यहां रात केवल 40 मिनट की ही होती है।

सवाल
चीन में मोबाइल के लत वाले लोगों के लिए कैसे सड़क का निर्माण किया गया है?
जवाब
आज के समय में कोई भी व्यक्ति बिना मोबाइल का इस्तेमाल किए नही रह सकता। हर कोई हर समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा है। चाहे वह काम से करे या फिर अपने मनोरंजन के लिए। ऐसे में चाइनीज सिटी चोंगकिंग (chongqing) में स्मार्ट फोन की लत लगे, इंसानों के लिए सड़क पर चलने हेतु अलग ही तरह का लेन तैयार कर दिया है। इस कतार में लोग आराम से बिना दुर्घटना की चिंता किए, मोबाइल का इस्तेमाल करते हुए चला करते हैं।

सवाल
गौरैया की घटती आबादी का कारण क्या है?
जवाब
गौरैया की घटती आबादी का कारण मोबाइल टावर से निकलने वाली रेडिएशन है। आमतौर पर 12 से 15 दिनों तक अंडे सेने के बाद गौरैया के बच्चे निकल आते हैं। लेकिन मोबाइल टावर के पास 30 दिनों तक अंडा सेने के बाद भी नहीं फूटता, बर्बाद हो जाता है।

सवाल
मीम्स ढूंढने वाले कीबोर्ड का नाम क्या है?
जवाब
भारत सरकार द्वारा प्रस्तुत “मिमी चैट कीबोर्ड” दुनिया का एकमात्र ऐसा कीबोर्ड है। जिसमें किसी भी विषय पर फनीजोक्स/मीम्स केवल एक क्लिक करने पर ढूंढा जा सकता है। बच्चों से लेकर बूढ़े व्यक्तियों के लिए इस कीबोर्ड में 50 लाख से अधिक कीबोर्ड उपलब्ध है‌ और इसका इस्तेमाल चैटिंग के दौरान किसी भी ऐप पर किया जा सकता है। इसके मिमी फेस AI फीचर से किसी भी व्यक्ति की तस्वीर पर अपना चेहरा बिना एडिटिंग सीखे, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से लगाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top