सोशल मीडिया वह माध्यम बन चुका है। जहां आपको हैरान करने वाले एक से बढ़कर एक वीडियो देखने को मिलेंगे। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएगी, तो कुछ ऐसे होंगे जो आपको हसाएंगे गुदगुदाएंगे, लेकिन जो वीडियो आपको चौंका देते हैं। वह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा छा जाते हैं। ऐसा ही एक हैरतअंगेज कारनामा सोशल मीडिया पर जिसे देखने के बाद सब हैरान है।
पोते ने दादी को दिया चैलेंज—
वायरल हो रहे हैं वीडियो में आप देख पाएंगे कि घर के छत पर 80 साल की दादी जी एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रही हैं। वह अपने घर के छत पर अपनी पोते के साथ एक्सरसाइज कर रही थी। इसी दौरान उनका पोता उन्हें फिटनेस चैलेंज भी दे देता है फिर क्या उसने दादी को बेहद हल्के में लिया। दादी ने कुछ ऐसा कर दिखाया जिससे उसकी आंखें खुली की खुली रह गई। उसे यकीन ही नहीं हो रहा है कि दादी ने ऐसा कर दिखाया। इस शॉकिंग वीडियो में कुछ ही घंटों में हजारों लोगों के दिल को जीत लिया है।
वीडियो में आप देख पाएंगे पोता अपने शरीर को फिट करने के लिए छत पर वेट लिफ्टिंग कर रहा है। तभी दादी जी भी छत पर आती हैं। दादी को देखकर पोता मजाक मजाक में उन्हें फिटनेस का चैलेंज देता है। पोते को क्या पता था कि उसकी दादी कमाल की है।
दादी ने वेटलिफ्टिंग कर चौका दिया–
पोते के चैलेंज को सुनने के बाद दादी भी कहां रहने वाले उन्होंने उसके चैलेंज को तुरंत स्वीकार कर लिया और अगले ही सेकंड भर में भारी-भरकम वेटलिफ्टिंग करके पोते को हैरान कर दिया। 80 साल की वेटलिफ्टिंग करती हुई दादी को देख पोते के होश उड़ गए। पोते के तो होश उड़े ही हैं लेकिन सोशल मीडिया पर भी अच्छे अच्छे लोगों के होश उड़ गए हैं।
View this post on Instagram
जिस उम्र में दादी ने ऐसा कमाल किया है कि उस उम्र में हम लोगों का सोच पाना भी मुश्किल है। हैरान कर देने वाले इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट Punjabi industry से शेयर किया गया है। जिसे सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं।