बंदरों को परेशान करना शख्स पर पड़ा भारी, वीडियो हुआ वायरल

Harassing the monkeys was heavy on the person

जिस तरह से बेवजह इंसानों को अगर परेशान किया जाए तो उन्हें गुस्सा आता है। वैसे ही किसी जीव जंतुओं या पशु पक्षियों को भी अगर बेवजह परेशान किया जाता है तो उन्हें गुस्सा आता है। ऐसे में अपने गुस्से पर कभी-कभी वह काबू नहीं कर पाते हैं और बेजान जानवर परेशान हो तो कुछ ऐसी हरकत करते हैं, जो हम इंसानों के लिए बेहद खतरनाक हो जाता है।

ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स ने बंदरों को बार-बार परेशान किया। इस हरकत से बंदरों को गुस्सा आता है फिर वह उस शख्स पर हमला करने की कोशिश कर दिया, लेकिन गनीमत तो यह रही कि शख्स शीशे के उस पार था। वरना उसकी हालत तो खराब ही थी।

शख्स द्वारा बंदरों को परेशान करने का यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट Earth brains से शेयर किया गया है। जिसे 57 हजार से अधिक लाइक मिल चुका है। इस वीडियो पर यूजर अपनी प्रतिक्रियाएं भी खूब दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है इसमें मजा कहां है लाइक के लिए।जानवरों को परेशान करना, दूसरे यूजर ने लिखा है उसे उस पिंजरे में डाल दो उसे खुद समझ में आ जाएगा कि परेशान करने पर कैसे गुस्सा आता है।

यह तो साफ जाहिर है कि हम इंसानों के पास थोड़ा दिमाग है। इसलिए हम सोच समझकर किसी को परेशान कर सकते हैं लेकिन जानवरों के पास ऐसा नहीं है। ऐसे में उनका गुस्सा हम इंसानों के लिए ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top