आज के युग में लोग फास्ट फूड को खाना को पसंद करते हैं इसीलिए फास्ट फूड के मामले में मैकडॉनल्ड्स देश ही नहीं विदेशों में भी व्याप्त है। फास्ट फूड चेन लंबे समय से बर्गर ,सैंडविच, कोडिंग बेचने का काम करें रही है। मैकडॉनल्ड्स की एक महिला कर्मचारी ब्रिटनी मैरी कर्टिज ने हाल ही में अपना एक वीडियो शेयर किया जो इस समय लोगों के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह वीडियो ब्रिटनी ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। जिसमें वह 4 घंटों में 3200 बर्गर और 3200 कुकीज तैयार करने की कोशिश करती हुई दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर इसे पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- कोई झूठ नहीं, हां लड़की सच में थक गई है। एक कर्मचारी के अनुसार उसने $7000 यानी कि करीबन 5.2 लाख से भी ज्यादा का ऑर्डर दिया था।
ब्रिटनी मैरी का कहना है कि उन्होंने 22 सेकंड के वीडियो में 1600 मेक चिकन बर्गर 1600 मैकडबल्स और 3200 कुकीज का 6400 आइटम ऑर्डर तैयार किया था। ब्रिटनी ने बताया कि पेरी जॉर्जिया में एक छोटी सी जेल के लिए यह आर्डर मिला था और हमारे पास इसे पूरा करने के लिए महज 4 घंटे थे।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इस काम में किए गए मेहनत की भी लोग खूब तारीफ कर रहे हैं, लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है। इसे अब तक लाखों से ज्यादा लोगों ने देख चुके हैं। ब्रिटनी मैरी ने कमेंट सेक्शन के जरिए यह भी बताया कि कस्टमर ने इस आर्डर का भुगतान पहले ही कर दिया था। उन्होंने आगे कहा हम उनके साथ बहुत व्यापार करते हैं, वह बहुत विश्वसनीय हैं।