ब्लैक गाउन में हॉट मलाइका रैंप वॉक करती आई नजर फैंस की बढ़ी धड़कनें

hot malaika in black gown

अपनी फिटनेस और अपने फैशन सेंस की वजह से बॉलीवुड में पहचान बना चुकी मलाइका अरोड़ा जब किसी इवेंट में पहुंचती है तो लोगों की नजरें उन पर टिक जाती हैं। 47 साल की हो चुकी मलाइका अपनी फिटनेस की वजह से उम्र का अंदाजा होने नहीं देती हैं। उनके चाहने वाले उनके इसी अंदाज़ पर कायल होते हैं। उनका हॉट लुक और उनके फैशन सेंस कि अगर आजकल की यंग अभिनेत्रियों से टक्कर की जाए तो मलाइका अरोड़ा सब पर भारी पड़ जाएंगी। अपनी फिटनेस को लेकर सजग रहने वाली मलाइका रैंप वॉक करते हुए नजर आई। इस दौरान वह काफी हॉट लग रही थी काफी लंबे समय के बाद उन्होंने रैंप वॉक किया। जिससे उनके चाहने वालों की धड़कनें एक बार फिर बढ़ी।

फैशन शो में मलाइका के रूप ने लोगों को किया हैरान

हाल ही में दिल्ली में एक फैशन शो आयोजित हुआ। जिसमें मलाइका अरोड़ा ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने ब्लैक हाई थाई स्लिट गाउन पहना हुआ था और इस गाउन में वह रैंप वॉक करते नजर आई।बाल खुले और स्टाइलिस्ट तरीके से सवारी हुए इस लुक में मलाइका लोगों पर कहर ढा रही हैं। गाउन में डीप नेक कट होने की वजह से उनका क्लीवेज साफ दिख रहा है। उनका यह बोल्ड अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है। मलाइका ने काफी सालों बाद रैंप शो में हिस्सा लिया लेकिन उनका कॉन्फिडेंस देखने लायक था। इस दौरान वहां मौजूद लोग उन्हें चियर भी कर रहे थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

मलाइका का कातिलाना अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा था। कुछ लोग उनको ट्रोल करते हुए भी नजर आए हालांकि इसका उन पर कोई असर होने वाला नहीं है क्योंकि बिंदास मलाइका अरोड़ा अपने ही अंदाज में मस्त रहने वाली हैं। रैंप वॉक वीडियो अब तक 18 लाख से अधिक लोगों ने देखा है और 111 हजार से अधिक लोगों ने पसंद भी किया है। यूजर्स इनके इस लुक पर अपने कमेंट ही दे रहे हैं। एक यूजर में तो लिखा है ग्रेसफुली वॉक वह भी एक शानदार महिला द्वारा! इनके इस लुक में रैंप वॉक को देखकर और भी लोगों की धड़कन बढ़ी हुई है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर instant Bollywood पर शेयर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top