शिकार करने आया शिकारी मगरमच्छ, खुद हो गया शिकार

hunter crocodile came to hunthunter crocodile came to hunt

जंगल से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ करते हैं। जैसे सबको पता है जंगल का जीवन बेहद ही खतरनाक होता है। जहां हर पल जान का खतरा बना होता है। ऐसे में कुछ जंगली जानवर ऐसे भी होते हैं। जो कुछ ऐसा कर जाते हैं जिस पर यकीन करना तो मुश्किल हो जाता है, लेकिन उनके इस रोमांचक वीडियो को देखकर खुश जरूर होते हैं।

ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें आप देखेंगे एक झील किनारे एक तेंदुआ पानी पीने पहुंचता है और वह इस बात से बेखबर है कि वही पर उसका शिकार करने के लिए एक मगरमच्छ उसका इंतजार कर रहा है। जब तेंदुए और मगरमच्छ का आमना सामना होता है तो फिर आप अंदाजा नहीं लगा सकते हैं क्या होता है।

दरअसल जैसे ही वह तेंदुआ वहां पर रुकता है मगरमच्छ पानी में छिपता हुआ आता है पर उस तेंदुए की नजर उस पर पड़ जाती है फिर क्या?? तेंदुआ मोर्चा संभालता है और मगरमच्छ पर हमला करने के लिए खड़ा हो जाता है। सेकंड भर में तेंदुआ नदी में छलांग लगाता है और सीधे मगरमच्छ के ऊपर जाकर गिरता है।

वैसे तो अचानक हुए हमले पर मगरमच्छ को खुद को संभालने का भी वक्त नहीं मिलता है और वह तेंदुआ आसानी से मगरमच्छ को अपने मजबूत जबड़ों से जकड़ लेता है और खींच कर बाहर ले आता है।

इस रोमांचक वीडियो को यूट्यूब अकाउंट @Fact15 से शेयर किया गया है। इस हैरान करने वाले वीडियो को 90 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है और 24000 से अधिक लोगों ने पसंद किया। यही नहीं लोगों ने रोमांचक वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top