जोरू का गुलाम बनके रहूंगा गाने पर दूल्हे ने डांस कर जीता दुल्हन का दिल

I will be a slave of Joru

आज के समय में शादी में डांस का अपना ही एक अलग क्रेज बन चुका है। रिश्तेदार मेहमान खूब झुमकर डांस करते है तो दूल्हे मियां भी अपने दोस्तों के साथ डांस करके खूब एंजॉय करते है। कुछ शादियों में दूल्हा-दुल्हन भी डीजे फ्लोर पर मस्ती भरे अंदाज़ में डांस करके आए।लोगों का दिल खुश कर देते है। शादियों में हंसी मजाक के साथ डांस भी एक रस्म बनता चला जा रहा है, जिसे अब लोग फॉलो कर रहे है और शादी को यादगार बना देते है।

दूल्हा दुल्हन खुद की शादी को यादगार बनाने के लिए भी काफी पहले से अपने डांस की प्रैक्टिस भी कर लेते है। जहां उन्हें मौका मिलता है वह अपने बेहतरीन डांस का कमाल दिखा देते है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला इस वीडियो में जिसमें दूल्हा-दुल्हन मेहमानों के सामने भी बेहद ही रोमांटिक अंदाज में डांस करके लोगों का दिल खुश कर दिया।

दूल्हा दुल्हन के डांस ने जीता दिल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप दूल्हे को देखेंगे जो सूट-बूट पहन कर तैयार है और उनके सामने उनके दुल्हनिया लाल रंग के लहंगे और गहनों में काफी खूबसूरत लग रही है। जयमाला की रस्म के लिए दुल्हन आगे बढ़ रही है जिसे देख कर दूल्आ रास्ते से उतरता है और बैकग्राउंड में बज रहे गाने “जोरू का गुलाम बनके रहूंगा” पर डांस करने लगता है। जिसे देखकर दुल्हन वहीं थम जाती है और अपने दूल्हे राजा के डांस को खूब इंजॉय करती है।

दुल्हे राजा भी घुटनों के बल बैठ कर डांस का धमाल मचा देते है। उनके डांस को देखकर दुल्हनिया के चेहरे पर हंसी आ जाती है तो वहां मौजूद लोग खूब ठहाके लगाकर हंसने और दूल्हे के डांस को देखे जा रहे है। दोनों का मस्ती सबको पसंद आ रही है तो वही दूल्हा-दुल्हन भी काफी खुश नजर आ रहे है।

दूल्हे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद किया जा रहा है और लोग वीडियो को देखकर इस पर अपनी प्रतिक्रिया अभी दे रहे हैं। दूल्हे का मस्ती करना और दुल्हन को खुश कर देना, जिसकी तारीफ सब कर रहे हैं इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट mr_krishna_here_पर शेयर किया गया है। जिसे 1m व्यूज आ चुके हैं और 99 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। साथ ही इस पर प्रतिक्रियाएं भी खूब आ रही है और लोग दूल्हे राजा की खूब खिंचाई कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top