बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस और मिकेले मोरेनो का म्यूजिक एल्बम मुड़ मुड़ के हाल ही में रिलीज हुआ। रिलीज होते ही यह सुर्खियां बनने का काम शुरू कर दिया है। इस गाने के रिलीज होने के बाद एक्ट्रेस और टोनी कक्कड़ काफी जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं।
इसी बीच अवनीत कौर और जैकलिन फर्नांडिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने जबरदस्त डांस किए हैं। वीडियो को जैकलिन राघव शर्मा के इंस्टाग्राम से अपने इंस्टाग्राम पर रिपोस्ट किया है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि अभिनेत्री अवनीत कौर और जैकलीन फर्नांडिस एक साथ शानदार डांस स्टेप कर रहे हैं जबकि राहुल शर्मा सोफे पर बैठ कर दोनों के डांस मूव्सपर अजीब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
इस वीडियो में एक्ट्रेस नियॉन क्रॉप टॉप और ब्लू कलर की जींस में नजर आ रही हैं। वहीं अवनीत कौर वाइट रंग के क्रॉप टॉप और ग्रे कलर की जींस पहनी हुई है। इस वीडियो को लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इसे पसंद कर रहे हैं।
मिशेल मोरोन ने किया डेब्यू
मुड मुड के सॉन्ग में टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ ने आवाज दी है। शक्ति मोहन इसको कोरियोग्राफ किया है और इस शो के जरिए मिशेल मोरोन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया है।
View this post on Instagram
जैकलीन फर्नांडिस के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो रोहित शेट्टी द्वारा निर्मित फिल्म सर्कस अभिनेता रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा अटैक अभिनेता जॉन अब्राहम और अभिनेत्री रकुल प्रीत के साथ दिखाई देंगी। यही नहीं अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म रामसेतु में अहम भूमिका में नजर आएंगी। अक्षय कुमार लीड रोल में जैकलीन फर्नांडिस के अलावा अभिनेत्री नुसरत भरूचा भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। अमेज़न प्राइम वीडियो फ्री कॉमेडी ड्रामा पुलिस में सैफ अली खान, अर्जुन कपूर और यामी गौतम के साथ नजर आई थी।