जाको राखे साइयां मार सके ना कोय, दोहे को चरितार्थ करता वीडियो

Jako rakhe saiyan can kill no one

एक दोहा आप सब ने जरूर पढ़ा होगा जाको राखे साइयां मार सके ना कोय, और यह दोहा देखा जाए तो हर जिंदगी पर काफी हद तक सही होती है। अगर इंसान दूसरे इंसान को मारने की लाख कोशिश करें लेकिन अगर उसे बचाने वाले भगवान हो, तो फिर वह लाख कोशिशें भी बेकार हो जाती हैं।‌ इसी से जुड़ा एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को कुछ ही घंटों में लाखों लोगों ने देख लिया है और इसकी तादाद लगातार बढ़ती ही जा रही है।

जब मौत को छू कर लौट आया शख्स-

वायरल हो रहे वीडियो को देखकर यह लग रहा है कि वह किसी गोदाम का है। जहां 1 शख्स सामान एक जगह से दूसरी जगह रखने में व्यस्त है। उसने सामान एक बड़ी सी लिफ्ट पर रखा और बाहर आ गया। तभी सामान को व्यवस्थित करने के लिए वह पर फिर लिफ्ट में गया और शटर नीचे करने लगा। जिसके बाद कुछ ऐसा होता है, जिसे देखने के बाद रूह कांप जाए और सब यही कहेगा कि लग रहा है यमराज जी आज कहीं और व्यस्त हैं।

कभी-कभी मानव जिंदगी मानव द्वारा बनाए ही वस्तुओं की वजह से चली जाती है। जो वस्तुएं मानव अपने सुख सुविधा के लिए बनाता है। वह कभी उसकी जान भी ले लेता है। ऐसा ही कुछ हुआ इस वीडियो में लेकिन शख्स की जान बचाने वाला ऊपर वाला था, तो उसे कुछ नहीं हुआ और वह बाल-बाल बच गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Meemlogy (@meemlogy)

शख्स जैसे ही लिफ्ट से बाहर आया, लिफ्ट एकदम झटके से नीचे चली गई। इस वीडियो को देखकर यही समझ आया की लिफ्ट फेल हो गई है और शख्स इसे देखते ही पीछे हट गया और उसके मुंह से बेहद तेज आवाज निकल गई। उसकी आवाज सुनकर तुरंत मदद के लिए लोग वहां पहुंचे। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर meemlogy नाम के पेज पर अपलोड किया गया है। जिस पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top