मौत का सफर 33000 फीट की ऊंचाई का हवाई सफर, पहिया पकड़कर तय किया शख्स ने

journey of death

अमेरिका के एक व्यक्ति ने विमान के पंखे के पास बैठकर मौत का सफर तय किया। डेली मेल की खबर के अनुसार ग्वाटेमाला से मियामी के लिए एक अमेरिकी विमान ने उड़ान भरी और यात्री और क्रू मेंबर के अलावा एक ऐसा इंसान जो प्लेन के अंदर बैठकर नहीं बल्कि लैंडिंग गियर के पास बैठकर सफर तय किया।

हवा में लटकता रहा ढाई घंटे तक शख्स

जिस समय प्लेन मियामी में लैंड व उस वक्त इंसान कि यह सच्चाई सामने आई। जिसे देखकर कस्टम विभाग के होश उड़ गए सभी को व्यक्ति के जीवित होने पर हैरानी हुई थी। लोग इस बात को समझ ही नहीं पा रहे थे कि यह इंसान 33 हजार फीट की ऊंचाई का सफर पहिया पकड़कर कैसे तय किया।

क्या थी इस तरह यात्रा करने की वजह

कस्टम विभाग ने उस इंसान को हिरासत में लेकर उसे पहले अस्पताल भेजा ताकि उसका मेडिकल टेस्ट किया जा सके। जब रिपोर्ट नॉर्मल आई तब पुलिस उस इंसान से पूछताछ करनी शुरू की, कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया और अपनी जान जोखिम में डालकर इस तरह से यात्रा करने का वजह क्या है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा

सोशल मीडिया पर उस शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। वीडियो देख कर ही इंसान के चेहरे पर डर नजर आ जा रहा है ।

2 घंटे 30 मिनट का यह सफर इंसान हवा में लटकता रहा और सबसे आश्चर्य की बात है कि यात्री जब प्लेन लैंड करता है, तो विमान से गिर जाते हैं लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ, इस शख्स के साथ और दूसरी बात की मौसम का भी असर होने से व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती थी।

लेकिन वह इंसान इस सफर को पहिए को पकड़कर पूरा कर लिया। 25-26 वर्ष के आसपास उम्र का वह व्यक्ति देखने में तो एक साधारण इंसान लग रहा है। लेकिन सोशल मीडिया पर सिद्दीकी काफी चर्चा हो रही है अभी शख्स की पहचान उजागर नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top