लेडी कांस्टेबल कब बैठेगी विभागीय जांच…… नन्हे बच्चे को लेकर कर रही थी ड्यूटी…

M.MN

सोशल मीडिया पर आपको ऐसे वीडियो देखने को मिल जाएंगे, जिसे देखने के बाद आप भी सोच में पड़ जाएंगे। यह वीडियो आपको अंदर से झकझोर कर रख देगा। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें चंडीगढ़ के एक व्यस्त चौराहे पर महिला कॉन्स्टेबल अपने बच्चे को बाहों में थामें ड्यूटी दे रही है। प्रियंका नाम की इस कांस्टेबल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई जांच बैठा दी गई है।

इस महिला कॉन्स्टेबल को एक राह चलते व्यक्ति ने वहां से गुजरते हुए देखा तो उसने इसका एक वीडियो बनाया। जो वीडियो जो महिला कांस्टेबल चंडीगढ़ से लगे गोल चक्कर पर ड्यूटी दे रही थी। सोशल मीडिया पर इस कांस्टेबल का वीडियो काफी तेजी से वायरल होने लगा है। जिस किसी ने भी छोटे बच्चे के साथ कांस्टेबल को देख खूब तारीफ की है। वही बच्चे को लेकर लोगों में चिंता भी जताई लेकिन इस वीडियो से कांस्टेबल प्रियंका पर विभागीय कार्यवाही करनी पड़ेगी।

दरअसल प्रियंका को सेंटर 15,16, 23, 24 के गोल चक्कर पर सुबह 8:00 बजे पहुंचना था लेकिन वह 3 घंटे लेट पहुंची वह भी अधिकारियों के बुलाने के बाद विभाग के सूत्रों ने बताया कि प्रियंका बच्ची को साथ 11 बजे तक पहुंची। अधिकारियों ने प्रियंका से कहा कि अगर वह छुट्टी लेना चाहती हैं तो ले सकती है लेकिन उन्होंने बच्चे को लेकर ही ड्यूटी करनी शुरू कर दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by India Today (@indiatoday)

कांस्टेबल अधिकारियों को बताया कि उनका बच्चा बहुत ज्यादा ही छोटा है और उनके बिना नहीं रह सकता। वही पति भी बच्चें को लेकर जहां प्रियंका ड्यूटी करती हैं वहीं पहुंच जाते हैं। बच्चा प्रियंका के पास आते ही शांत हो जाता है फिर बच्चे को पति लेकर चले जाते हैं।
फिलहाल प्रियंका के खिलाफ विभागीय जांच की पुष्टि की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top