मां की गोद में बैठने के लिए लंगूर ने कर दी ऐसी हरकत

Langur did such an act

सोशल मीडिया जैसी दुनिया में इंसान के साथ जानवर भी अपनी खूबियों की वजह से मशहूर होते रहते है। सभी जानवरों के अंदर कोई ना कोई खूबी होती है‌ जिनके विषय में हम इंसान जानते भी है तो कभी कुछ ऐसा अलग अंदाज रहता है, जो शायद हमने देखा नहीं देख है। जिसे देखकर हम चौक जाते है।

ऐसा ही एक एक वीडियो देखने को मिल रहा है। जिसमें आप कुछ लंगूरों को देखेंगे जिनका कुछ अलग ही अंदाज आपको देखने को मिलेगा। जो सबको चौका भी दे रहा है और हंसने पर मजबूर भी कर दे रहा है।

महिला की गोद में बैठने के लिए लंगूर ने की ऐसी हरकत

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते है, एक महिला अपने बच्चों के साथ घर के बाहर बने चबूतरे पर बैठे है। जहां उनके चारों तरफ लंगूर नजर आ रहे है और वह लंगूर उनके पास भी आ जा रहे है। महिला के गोद में उनका एक बच्चा बैठा था जो गोद में लेट जाता है। जिसे देखकर एक लंगूर उनके पास आता है और बच्चे को धक्का देने लगता है। जिसकी वजह से बच्चे को चोट भी लगती है और वह रोने लगता है।

लेकिन महिला उस बच्चे को उठाकर चुप करा देती है। बच्चा भी शांत हो जाता है। पर वह लंगूर बार-बार उस महिला के गोद में बैठने की कोशिश कर रहे है। जिससे साफ जाहिर होता है कि दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग हुई है और दोनों एक दूसरे को बहुत पहले से ही जानते है।

इसी वजह से वह लंगूर महिला के गोद में रहना चाह रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया के यूट्यूब अकाउंट पर छाया हुआ है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे है। जहां महिला और बंदर के बीच का अटूट प्रेम देखने को मिला। हालांकि बंदर बेहद शरारती होते है। यह सबको पता है लेकिन इस वीडियो में दिल जीत लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top