आर्थिक तंगी ने किया परेशान तो वकालत छोड़ सड़क किनारे बनाने लगी पराठा

Left advocacy and started making paratha on the roadside

नेहा शर्मा जो कभी करती थी वकालत लेकिन जिंदगी ने कुछ ऐसी चुनौतियां दिखाएं कि उन्होंने अपना खुद का बिजनेस करने का सोचा। अपने सपने को साकार कर आज वह पंजाब की गली गली में फेमस हो चुकी हैं। नेहा वैसे तो जालंधर की रहने वाली है, लेकिन पूरा पंजाब उन्हें बखूबी जानता और पहचानता है।

दरअसल जीवन ने उन्हें इतना संघर्ष दिखाया कि उनके हौसलों से उड़ान भरी और आज वह पूरे पंजाब में शर्मा पराठा जंक्शन के नाम से मशहूर हो चुकी हैं। पति ने जब उनका साथ छोड़ा तो उनके ऊपर उनकी बेटी और घर की जिम्मेदारी आ गई। नेहा के ऊपर एक मुसीबत तो आई ही थी लेकिन मुसीबतें हमेशा अकेले नहीं आती हैं। नेहा के साथ भी ऐसा ही हुआ।

पति के छोड़ने के बाद कोरोना भी आ गया। जिससे कोर्ट बंद हो गए। उनकी वकालत से होने वाली कमाई बंद हो गई। जिससे उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ा। तब उन्होंने पराठा स्टॉल खोलने का सोचा है तो लोगों ने कहा कि इतनी पढ़ी लिखी होकर यह काम करोगी, लेकिन नेहा ने किसी की परवाह किए बिना, रोड किनारे पराठे का एक छोटा सा स्टाॅल शुरू कर दिया। शुरू में तो उनके टूटे-फूटे पराठे को भी ग्राहक पसंद करते थे, लेकिन ग्राहकों के हौसला अफजाई करते धीरे-धीरे वह एकदम परफेक्ट पराठा बनाने लगी। आज उनके स्टाल पर पराठा के अलावा पूरी सब्जी, छोले, मैगी, सैंडविच आदि चीजें मिलती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gaurav Wasan (@youtubeswadofficial)

नेहा का दावा है कि उन्होंने पंजाब में सबसे बड़ा परांठा बनाया है। वैसे तो स्टोर पर पराठा बनाते उन्हें एक फूड ब्लॉगर ने देखा। जिसने पढ़ी-लिखी महिला का पराठा बनाना और उनकी पूरी कहानी सोशल मीडिया पर डाल दी। इसके बाद वह और भी ज्यादा मशहूर हो चुके हैं। नेहा अपनी बेटी का सपना पूरा करना चाहती है। उनकी बेटी ओलंपियन बनना चाहती है। ऐसे में वह स्टॉल पर काफी मेहनत करती हैं ताकि बच्ची का सपना पूरा कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top