पिता शक्ति कपूर ने श्रद्धा को इस निर्देशक के घर से रंगे हाथ पकड़ा

Shakti Kapoor painted the table from the house of This Direction

बॉलीवुड की गलियों में श्रद्धा कपूर को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं। शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर और बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ से ब्रेकअप को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। दरअसल दोनों के रिश्ते के विषय में सभी को पता है। ऐसे में उनके ब्रेकअप की खबर आ रही है, 4 साल की डेटिंग के बाद दोनों अलग हो गए।

इस खबर के बाद श्रद्धा कपूर काफी चर्चा में है। यही नहीं इसके पहले जाने माने अभिनेता और निर्देशक संग भी उनके अफेयर की चर्चाएं काफी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। जिसकी खबर उनके पिता शक्ति कपूर को हुआ तो उन्होंने इस बात पर काफी बवाल भी किया।

अभिनेता और फिल्म निर्देशक फरहान अख्तर के साथ कभी श्रद्धा का रिश्ता जोड़ा जा रहा था। ऐसे में इसकी भनक जब शक्ति कपूर को लगी तो काफी हैरान हो गए थे। यही नहीं वह फरहान अख्तर के घर से श्रद्धा कपूर को खींच कर बाहर लाए थे। उस समय श्रद्धा फरहान के बीच अफेयर की चर्चाएं होती थी।                  shraddha kapoor and farhan akhtar

यह माना जा रहा था कि श्रद्धा कपूर फरहान पर अपना दिल हार बैठे थे, लेकिन इस रिश्ते से घरवाले नाखुश थे। जब शक्ति कपूर को पता चला कि वह फरहान के घर है, तब शक्ति और श्रद्धा की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरी उन्हें फरहान के घर से लेने गए। यह जानकारी फरहान के पड़ोसियों ने दी थी।

जब मामला सोशल मीडिया तक पहुंचा तो शक्ति कपूर ने इससे इनकार किया और कहा यह सब बकवास है, अफवाह फैलाई जा रही है। श्रद्धा के वर्कफर्ट की बात की जाए तो उनकी आने वाली फिल्मों में नागिन, सत्यनारायण की कथा, चालबाज इन लंदन शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top