बाढ़ में डूब रहे गाय की जान बचाई शख्स ने, दिल छूने वाला वीडियो वायरल

Man saved the life of a cow drowning in floods

कुछ ऐसे काम भी आपको देखने को मिल जाएंगे जिससे यह तो जाहिर हो जाता है कि इंसानियत अभी भी जिंदा है। सोशल मीडिया पर भी कुछ ऐसे वीडियोज वायरल हो जाते हैं, जिन्हें आप देख भावुक भी होंगे और यह भी खुशी होगी कि अभी भी दुनिया में इंसानियत है। एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बाढ़ में डूब रहे, एक गाय को बचाते हुए देखा जा रहा है। यह वीडियो मलेशिया का बताया जा रहा है।
शख्स ने बचाया गाय को

इन दिनों मलेशिया में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। जिसके कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, इंसानों को ही नहीं जानवरों को भी। वही एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक शख्स ने अपनी जान से ज्यादा गाय की जान को प्राथमिकता देते हुए, उसे बचाकर किनारे लाया। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स अपनी जान की परवाह किए बिना बाढ़ के पानी में फंसे गाय और उसके बछड़े की जान बचाता है।

इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो को आप 60saat.malay नाम की आईडी पर देख सकते हैं। वीडियो में एक शख्स बाढ़ में डूब रहे गाय उसके बछड़े को बचाने के लिए नाव लेकर पानी में उतरता है। वह सबसे पहले बछड़े को नाव में बैठता है, फिर गाय को नाक से पकड़ कर सुरक्षित ले जाता है।

मलेशिया के दो इलाके पूरी तरह बाढ़ में डूबे

मलेशिया केलंटान और टेरेंगगनु इलाके बाढ़ से पूरी तरह डूब गए हैं। इस इलाके को लोग खाली करके सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। चारों तरफ पानी से भरा यह इलाका बेहद ही खतरनाक लग रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में यूजर ने लिखा- बाढ़ में फंसी गाय को बचाने वाला शख्स ‘हीरो’। यही नहीं अन्य लोग भी उस शख्स की खूब तारीफ कर रहे हैं। जिसने बेजुबान जानवर को पानी में डूबने से बचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top