कान के छेद को बढ़ाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने का सनक चढ़ा महिला पर

World record by increasing ear piercing

अपने कई ऐसे लोगों को देखा जो सनकी होते हैं। उन्हे कब किस बात की सनक हो जाए, यह कोई नहीं जानता। एक ऐसी ही सनकी महिला के बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। जिसने अपने कान के छेद को बढ़ाने की अजीब सी सनक चढ़ी। यही नहीं उसने अपनी सनककी स्वभाव के कारण अपने कानों का छेद इतना बड़ा करने की कोशिश करने लगी कि वर्ल्ड रिकॉर्ड बन जाए। इसके लिए वह अपने कान के छेद को हमेशा खींचकर बढ़ाती रही।

महिला पर चढ़ा अजीबोगरीब सनक

दिल्ली स्टार रिपोर्ट के अनुसार बियांका फेरो नाम की इस महिला को दुनिया में अपनी पहचान बनाने के लिए यह अजीब सनक सवार हो गए। 13 साल की उम्र से ही अपने कान को खींच खींच कर उसके छेद को बढ़ाने वाली यह महिला, आज 24 साल की हो चुकी है और इसके कान का छेद 3.3 इंच लंबी हो चुकी है। यह अमेरिका के न्यूजर्सी में रहती है और पेशे से टैटू आर्टिस्ट भी है। बियांका को बॉडी मॉडिफिकेशन करने का भी शौक है। दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाने के लिए अपने कानों के छेद को बढ़ा कर रहे हैं।

विश्व रिकार्ड बनाने की चाहत

बियांका विश्व रिकार्ड बनाना चाहती हैं। इसीलिए वह हर समय अपने कान को खींचती रहती हैं। जिससे उनके कान का छेद 3.3 इंच लंबा हो चुका है।‌ विश्व रिकार्ड बनाने के लिए उनके कान का छेद 4.1 इंच लंबा होना चाहिए। इसके लिए बियांका हर संभव कोशिश भी कर रहे हैं।इसके लिए वह भारी से भारी ईयररिंग भी पहनती हैं ताकि उनके कान का छेद जल्द से जल्द बड़ा हो सके और वह 1 दिन वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top