उफ्फ! ठंडी, सर्द मौसम में नहाने के लिए शख्स ने लगाया अजीब जुगाड़ देखते ही हंस पड़ेंगे आप

Man used strange trick to take bath in cold weather

सर्दियां शुरू हो गई है और इस मौसम में लोगों को पानी से बड़ा डर लगता है। ठंड के मौसम में लोग पानी वाले काम कम ही करना चाहते हैं और जब नहाने की बात हो तो शरीर में और भी ज्यादा कपकपी हो जाती है। वैसे भी भारत में यह समस्या सबसे ज्यादा है क्योंकि यहां चार ही महीने मौसम ठंडे रहते हैं और जब ठंडी की शुरुआत होती है। तब तक तो सही है लेकिन जब ठंडी बढ़ जाती है तो लोगों का आलस भी बढ़ जाता है।

ठंड के मौसम में गरमा गरम बिस्तर को कोई नहीं छोड़ना चाहता है और सब बिस्तर में बैठे ही सारा काम कर लेना चाहते है, लेकिन ऐसा कहां पॉसिबल है। जब सुबह के समय नहाने के बात आ जाती है तो लोग नहाने के लिए गर्म पानी के लिए पैसे खूब खर्च करते है। जैसा कि सबको पता है भारतीय जुगाड़ करने के मामले में सबसे आगे है फिर कौन पैसा खर्च करने जाए। ऐसा ही कुछ लड़के ने जुगाड़ लगाया बिना पैसा खर्च किए।

लड़के का देसी जुगाड़ देखकर चौंक जाएंगे आप

ठंडी का मौसम में जहां नहाना मुश्किल होता है और अगर तालाब और झड़ने की बात हो तो कोई सोच भी नहीं सकता। नहाने का खुले वातावरण में इनका पानी और भी ज्यादा ठंडा हो जाता है। जो रोंगटे खड़े कर दें और फिर तालाब के अंदर जाकर नहाना तो बात ही मत पूछिए, लेकिन एक लड़के ने ऐसा जुगाड़ लगाया। इस ठंडी के मौसम में तालाब में नहाने का फिर लोग जमकर देख रहे हैं और उठाकर लगाकर हंस रहे है।

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते है एक लड़का तालाब में नहा रहा है लेकिन उसके पहले उसने उस तालाब के ठंडे पानी के ऊपर ढेर सारा पुआल रख देता है। उस पुआल पर आग लगा देता है। जिसके बाद पानी में डुबकी लगाता है और आग में हाथ सेंकता है और खूब खुश होकर डुबकी लगा लगा कर नहा रहा है। एक डुबकी लगाने के बाद उस आग से बदन को गर्म कर लेता है।

सोशल मीडिया पर ही लड़के का यह जबरदस्त जुगाड़ का वीडियो काफी तेजी से देखा जा रहा है और लोग जमकर वीडियो को देखने के बाद हंस रहे हैं। दरअसल यह लड़का ऐसा जुगाड़ लगा लिया है जिसमें कोई खर्च भी ज्यादा नहीं है और नहाने का भी खूब मजा आ रहा है। जो उसके चेहरे से साफ पता चल जा रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट style_ Star_ master पर शेयर किया गया है। जिसे 3 लाख 31 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। इस पर जमकर प्रतिक्रिया आ रही है, फनी इमोजी भी सेंड की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top