विदेशी पर्यटक के साथ बंदरों ने की ऐसी हरकत, देखते ही हंस पड़ेंगे आप

Monkeys did such an act with foreign tourist

लंगूरों से जुड़े तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिलते है। यह लंगूर जो मस्ती खूब करते हैं तो अपनी शरारती से लोगों को परेशान करने के साथ ही कभी-कभी हैरान इस कदर कर देते है कि लोग इन लंगूरों से दूर भागते रहते है। लंगूर जो बेहद नकलची होते हैं और कामों को कर करते देख उनकी नकल उतारने में माहिर भी होते है।

लंगूरों से जुड़े अक्सर वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं्। कभी कभी कुछ लोगों को इन बंदरों से ऐसा प्यार होता है कि लोग इनकी खूब सेवा करते है और इन लोगों के साथ बंदर भी प्रेम का व्यवहार करता नजर आ जाता है। ऐसा ही एक वीडियो देखने को मिल जाए जिसमें बंदरों का कुछ अलग अंदाज देखने को मिला।

हाथ चूमकर लंगूर ने पर्यटक को किया थैंक्यू

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते है एक विदेशी पर्यटक जिनके आसपास कुछ लंगूर बैठे हुए है जिन्हें वह डिब्बे में से कुछ निकालकर खिलाते हुए नजर आ रहे है। आसपास के लंगूर भी उनके सामने हाथ फैला कर उनसे खाने की चीजें मांगने लगते है। हैरानी तो तब होती है जब उन्हीं में से एक लंगूर उस पर्यटक के हाथ को पकड़ कर चूम लेता है और उन्हें अपने अंदाज में थैंक्यू बोलता है।

यहीं नहीं आप देख सकते है एक लंगूर उस पर्यटक के महिला मित्र की स्कूटी पर जा बैठता है और बड़े ही आराम से भोजन करने लगता है। सोशल मीडिया पर लंगूर का फनी अंदाज देखकर कोई हंसे या ना हंसे वह पर्यटक जरूर हंस रहे है, जिन्होंने उन्हें खाने की वस्तु दी और बदले में लंगूरों ने उन्हें अपने अंदाज में हाथ चूमकर थैंक्यू बोल दिया।

सोशल मीडिया पर छाया लंगूर के थैंक्यू का अंदाज

सोशल मीडिया पर वीडियो काफी तेजी से देखा जा रहा है और पसंद किया जा रहा है। जहां लोगों को विदेशी पर्यटकों का अंदाज पसंद आया तो वही अपने देश के लंगूरों का थैंक्यू बोलने का भी अंदाज पसंद आया। बहुत से ऐसे लोग भी है जिन्हें लंगूरों का यह अंदाज देखकर हैरानी भी हो रही है। फिलहाल इस वीडियो को 6.9 के लाइक आ चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top