मां बेटी की गायकी को सुन रैप सिंगर बादशाह ने दिया रिएक्शन

mother daughter singing

अपने देश में हुनर की कोई कमी नहीं होती है। एक से बढ़कर एक टैलेंट यहां मौजूद है। जहां टैलेंट को दिखाने के लोग परेशान होते थे। वहीं अब सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम बन चुका है, जहां आप अपने हुनर को अपने आसपास ही नहीं पूरी दुनिया में पहुंचा सकते है। फिर वह डांसिंग हो या सिंगिंग हो, या फिर और भी कोई। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लाए है। जिसमें आप एक हुनर का ऐसा प्रदर्शन देखेंगे जो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

लता मंगेशकर के गाने को मां बेटी ने गाया सुरीली आवाज में

वायरल हो रहे वीडियो में आप मां बेटी की इस जोड़ी को देखेंगे। यह जोड़ी दिल्ली की रहने वाली है। जिसमें आप गायकी का खूबसूरत अंदाज देखेंगे। दिल्ली की रहने वाली सुमेधा मिश्रा पेशे से गायिका है। वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती है। अक्सर अपनी वीडियो अपने फैंस के लिए साझा करती रहती है। इनकी आवाज काफी मधुर है कानों में पड़ते ही लोग मंत्रमुग्ध हो जाते है।

सबसे अच्छी बात है कि सुमेधा की तरह उनकी मां भी सुरीली आवाज की मल्लिका है और इस वीडियो में मां और बेटी दोनों ही लता मंगेशकर और मोहम्मद रफ़ी के मशहूर गाने “यह दिल तुम बिन लगता नहीं” गा रही है। दोनों की गायकी सुनकर यूजर्स भी काफी खुश हो गए हैं और इनकी आवाज पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है।

रैप सिंगर बादशाह ने भी दिया रिएक्शन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SUMEDHA MISHRA (@sumedha.music)

16 साल की सुमेधा ने जब गाना शुरू किया तो उनकी पतलु आवाज बेहद ज्यादा मधुर थी। मां बेटी क्या यह गाने से भरा वीडियो लोगों को पसंद आया। रैप सिंगर बादशाह ने दोनों की जुगलबंदी को खूब पसंद किया और इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कमेंट कर होश उड़ा उड़ जाने वाला इमोजी बनाया है।

यही नहीं ढेरों लोग अपने-अपने कमेंट इस वीडियो पर दे रहे हैं। जिसे इंस्टाग्राम पर Sumedha music शेयर किया गया है। 1 लाख 72 हजार से अधिक लाइक आए है। इस वीडियो को लोग पसंद करने के साथ ही प्रतिक्रिया दे रहे है। एक यूजर ने लिखा है जैसी मां वैसी बेटी दोनों बड़े सुरीले है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top