नदी में नहा रहे शख्स को हाथी का बच्चा समझा डूब रहा है, शख्स को बचाने के लिए पानी में उतरा और धकेल कर उसे किनारे ले आया।

  1. इस धरती पर विशालकाय जानवरों की बात की जाए तो हाथी उसमें सर्वप्रमुख है। वह बहुत समझदार भी होता है। हाथी बड़ा शांत जानवर होता है। इसीलिए वह इंसानों के साथ बेहद ही आराम से और शांति से रहना पसंद करता है। वैसे तो ऐसे कई जानवर है, जो इंसानों के साथ बड़े ही प्यार से रखते हैं और उसमें से सबसे प्रेम और वफादारी से रहता है। विशालकाय हाथी जैसे जानवरों का इंसान के साथ रहना खेलना कूदना बड़ा ही आश्चर्य जनक होता है।

हाथी के बच्चों को आपने देखे होंगे जो बड़े ही खूबसूरत होते हैं हाथी के बच्चे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी वायरल हो रहा है लेकिन इस वीडियो में आप देखेंगे कि वह हाथी का बच्चा अठखेलियां करता नजर नहीं आएगा बल्कि पानी में डूब रहे एक शख्स की जान बचाता हुआ नजर आएगा

असल में वह शख्स पानी में डूब नहीं रहा था। लेकिन किनारे पर खड़े हाथी के बच्चे को ऐसा अनुभव हुआ कि वह शख्स डूब रहा है। जिसके बाद उसने तुरंत पानी में उतरने का फैसला किया और तेज कदमों से शख्स की ओर बढ़ने लगा कि कहीं वह डूब न जाए। तेजी से बढ़ते हुए वह शख्स के पास पहुंचा और उस शख्स को उठाने की कोशिश करने लगा।

किनारे पर उस शख्स को करने लगा हालत है। इस सड़क से खूब हंस रहा था। हाथी की इंसानियत को देख उस शख्स को हंसी भी आ रही थी और उस पर प्यार भी आ रहा था। वैसे भी सोशल मीडिया पर भी हाथी के बच्चे के इस कारनामे ने इंसानियत की, एक मिसाल पेश करने के साथ ही लोगों को संदेश भी दिया है कि किस तरह से अपने अंदर के इंसानियत को जगाए रखना है।

हाथी के बच्चे के इस खूबसूरत से वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं।‌ दिल छूने वाले इस वीडियो को ट्विटर पर @Danny Deraney नाम की आईडी से शेयर किया गया है। जिसे 18000 से अधिक व्यूज मिले हैं तो 13000 से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। कमेंट की तो भरमार है और शानदार कमेंट लिखते हुए, एक यूजर ने लिखा- अद्भुत! सहानुभूति। तो दूसरे यूजर ने लिखा- अद्भुत! हाथी वास्तव में जादुई होते हैं। मैं उन्हें तब से प्यार करती हूं जब मैं छोटी बच्ची थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top