पंजाब मुख्यमंत्री के बेटे नवजीत सिंह की हुई बड़े सादगी से गुरुद्वारे में शादी….. सीएम खुद कार चलाकर वर वधु को लेकर पहुंचे गुरुद्वारे…..

g

पंजाब की राजनीति की बात की जाए तो वहां इतने उत्तल पुथल हो रहे थे कि स्थितियां संभलने का नाम ही नहीं ले रही थी। लेकिन कुछ दिनों से स्थितियां सामान्य है। इसी बीच हाल ही में बने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को लेकर एक खुशखबरी सामने आई है। यह खबर मुख्यमंत्री चन्नी के बेटे की शादी की है।

मुख्यमंत्री चन्नी के बेटे की शादी चंडीगढ़ में स्थित एक गुरुद्वारे में बेहद ही सादगी के साथ रविवार को हुआ। चरणजीत सिंह चन्नी के बेटे नवजीत सिंह चन्नी इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं और उनकी शादी सिमरन कौर से हुई। सिमरन डेराबस्सी के नजदीक अमाला गांव की रहने वाली हैं। सिमरन एमबीए कर रही हैं। नवजीत सिंह और सिमरन की शादी पंजाबी रीति रिवाज से हुई। इस शादी के बाद सीएम चरणजीत सिंह चन्नी खुद कार चलाकर वर-वधू को चंडीगढ़ स्थित सच्चा धन साहिब गुरुद्वारे पहुंचे।

गुरुद्वारे में शादी की सारी रस्में पूरी हुए और यहां पर कुछ चुनिंदा लोग ही मौजूद थे। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा इंतजाम भी बड़ी ही सख्त तरीके से की गई थी।
शादी संपन्न होने के बाद सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने पूरे परिवार के साथ लंगर भी खाया और नवविवाहित जोड़े भी इस लंगर में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top