हाथी के दांत पर पुशअप्स करके फंसा शख्स, हो रही चारों तरफ आलोचनाएं

pushups on ivory

सोशल मीडिया की दुनिया में जानवरों से जुड़े कई वीडियो देखने को मिलते हैं। कुछ वीडियो तो हैरान परेशान करने वाले होते है। दरअसल जानवरों से जुड़े वीडियो लोग देखना भी खूब पसंद करते हैं क्योंकि इन वीडियो के माध्यम से उन्हें जानवरों को और भी करीब से जानने का मौका मिलता है। इसी मौके का लाभ उठाते हुए लोग जानवरों के वीडियो खूब देखते है। हाल ही में एक जानवर से ही जुड़ा वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें आप हाथी राजा को देखेंगे लेकिन उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर सोशल मीडिया पर खूब आलोचना की जा रही हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं भारी-भरकम हाथी राजा को जो पार्क में मौजूद है। यह वीडियो दक्षिण अफ्रीका का बताया जा रहा है। जहां पार्क में एक शख्स इन हाथियों को देखने पहुंचता है लेकिन देखते देखते ना जाने क्या मन में सोचता है। वह हाथी के दांत को पकड़कर पुशअप करने लगता है और काफी खुश हो के इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर शेयर भी कर देते हैं। हालांकि उस शख्स को भले ऐसा करते हुए खुशी मिलती होगी, लेकिन सोशल मीडिया पर किसी को यह वीडियो पसंद नहीं आ रहा है। सभी इसकी आलोचना कर रहे हैं और शख्स के ऊपर कार्यवाही भी करने की मांग की जा रही है।

दरअसल जब से यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।तब से शख्स को लोग खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं और इसे जानवरों के प्रति क्रुरता का व्यवहार करने वाले शख्स पर कार्यवाही भी करने की मांग कर दी गई। बहुत सारे ऐसे यूजर हैं जिन्होंने यह भी लिखा कि आखिर यह इंसान समझेंगे कब कि हम इंसानों की तरह ही यह जानवर होते हैं। हाथी का दांत पुश अप करने के लिए या इंसानों को इस्तेमाल करने के लिए नहीं बने होते हैं। ऐसी कड़ी शब्दों का प्रयोग करते हुए लोग उस शख्स की आलोचना कर रहे हैं और खूब सुना रहे इस वीडियो को यूट्यूब अकाउंट @happy Cambodia elephant पर शेयर किया गया है। जिसे लाख ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top