रणबीर कपूर और आलिया बनारस की गलियों में रोमांस करते दिखे

Ranbir Kapoor and Alia Banaras

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के रिलेशनशिप के विषय में सभी को पता है।इन दिनों दोनों एक दूसरे के साथ रोमांस करते हुए स्पॉट किए गए।‌ दोनों के कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इन फोटो और वीडियो के सामने आते ही फैंस काफी खुश हो गए हैं।

बनारस की गलियों में नजर आए हैं रणबीर आलिया-

बॉलीवुड की सुपर हिट जोड़ी रणवीर और आलिया भट्ट जिन्हें लोग पसंद करते हैं। रणबीर कपूर अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं।‌आलिया और रणबीर जल्द ही एक साथ एक फिल्म में नजर आएंगे। उनके फैंस उनके फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर काफी एक्साइटेड है। इन दिनों दोनों बनारस में फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इस बीच कपल के शूटिंग फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहे हैं, वही ट्विटर पर # Brahmastra ट्रेंड हो रहा है।

बनारस की गलियों में चल रही शूटिंग-

वायरल हो रहे फोटोज और वीडियोज में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक गाने की शूटिंग करते नजर आ रहे हैं। वे अलग-अलग बनारस की गलियों में देखे जा रहे हैं। किसी वीडियो में वह किसी गली में डांस कर रहे हैं तो किसी दूसरे वीडियो में वह वोट पर नजर आ रहे है। वायरल फोटो और वीडियो में उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। वही सोशल मीडिया यूजर्स इस फिल्म के जल्द रिलीज होने का इंतजार भी कर रहे हैं।

ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को होगी रिलीज-

आलिया भट्ट के 29 वें जन्मदिन पर ब्रह्मास्त्र का पहला लुक रिलीज हुआ था। फिल्म में आलिया भट्ट का नाम निशा है। यह 9/9/2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जिसमें आलिया भट्ट के लुक को अयान मुखर्जी ने शेयर करते हुए लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे नन्हीं परी, उन सारी खुशियों, उस गर्व, उस इंस्पिरेशन और उस जादू के नाम जो तुम मुझे महसूस कराती हो’।

आलिया के वर्क फ्रेंड की बात की जाए तो वह रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली है। इसके अलावा आरआरआर, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, जी ले जरा, जैसी फिल्मों में वह नजर आने वाली हैं। वहीं रणबीर कपूर ब्रह्मास्त्र के अलावा एनिमल और शमशेरा में नजर आने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top