रानू मंडल नाम तो सुना ही है याद भी होगा चेहरा। यह वही महिला है जो रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर का गाना गाकर सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हो गई थी। वह लता मंगेशकर के गाने रेलवे स्टेशन पर बैठकर गाते हुए स्पॉट की गई और उनका वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो वह रातों-रात स्टार बन गई।
इसके बाद हिमेश रेशमिया ने भी उनसे अपने फिल्म के गाने गवाए। एक बार फिर रानू मंडल सोशल मीडिया पर तहलका मचाती हुई नजर आ रही है। रानू मंडल इन दिनों सोशल मीडिया पर दुल्हन के कपड़े पहने नजर आ रही है। फेसबुक और यूट्यूब पर वीडियो में लाल साड़ी पहने बंगाली दुल्हन के रूप में दिख रही हैं। वह बंगाली गाना गाती हुई नजर आ रही हैं।
रानू मंडल ने गाया कच्चा बादाम
पश्चिम बंगाल के मूंगफली विक्रेता भुबन वाड्याकर का गाना सोशल मीडिया पर काफी महीनों से धूम मचा रहा है और ट्रेड कर रहा है। ऐसे में उनके गाने को कॉपी करते हुए अपनी आवाज दे रही है, रानू मंडल, जिन्होंने इस गाने को गाने के लिए दुल्हन का ड्रेस पहना है और दुल्हन की तरह तैयार हुई है।
यह वीडियो किसने रिकॉर्ड किया है यह अभी तो पता नहीं लेकिन हां सोशल मीडिया का ध्यान यह वीडियो जरूर अपनी ओर खींच रहा है।फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम समेत सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर आप इस वायरल वीडियो को देख सकते हैं।
Kacha badam ft ranu mondal
😭😂#TejRan pic.twitter.com/ROboNTNXuA— 𝓐𝓱𝓪𝓷𝓪 𝓓 (@ahana_d9) April 13, 2022
रातों-रात स्टार बनी रानू मंडल ने एक प्यार का नगमा है गाने को गाकर लोगों का दिल जीता था। अब देखिए रानू मंडल का यह अंदाज लोगों को कितना पसंद आता है और लोग इसे कितना पसंद करते हैं। इसका अंदाजा कुछ ही दिनों में हो जाएगा। वैसे आपको कैसा लगा रानू मंडल का नया लुक कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।