ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें घरों में कुत्ते पालना बहुत पसंद होता है।एनिमल्स लवर आपको ऐसे ज्यादा देखने को मिल जाएंगे। जिनके घरों में एक से अधिक कुत्ते पाले जाते हैं। वैसे देखा जाए तो कुत्ता इंसानों का सबसे वफादार जानवर होता है। वह घर की रखवाली करने के साथ ही आपके साथ वफादारी अपनी जान देकर भी निभाता है। यही नहीं कुत्ता एक अच्छा साथी होता है अच्छा दोस्त होता है ,जो आपके साथ मस्ती करने में भी आगे होता है।
कुत्ते का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं कंट्रोल कर पाएंगे। इस वीडियो में एक कुत्ता बच्चे को हंसाने की कोशिश कर रहा है। यही नहीं अमेरिका के नेशनल चैनल ने भी इस वीडियो को टेलीकास्ट किया। यह कुत्ता शायद दुनिया का सबसे खुश कुत्ता है। जिसे आपने कभी देखा ही नहीं होगा। इस कुत्ते की हंसी देखने लायक है।
बच्चे संग कुत्ते का वीडियो वायरल—
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर बेबी कैंट स्टॉप लाफिंग ए प्लेफुल डॉग नाम का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें 7 महीने के बच्चे को लॉकडाउन के दौरान कुत्ते के साथ खेलते हुए देखा गया। यह वीडियो लुईसीयाना का है। ब्राॅन नाम का एक कत्ति बच्चे के आसपास घूम रहा है और उसे हंसाने की कोशिश में लगा है।
View this post on Instagram
बच्चा जिसका नाम लियाम है। कुत्ते के हंसाने पर हंस भी देता है। इस वीडियो को लियाम उनकी मां ने रिकॉर्ड किया है। वीडियो बेहद खूबसूरत है बच्चे और कुत्ते की बॉडिंग देख लो काफी खुश हो रहे हैं।इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।