पानी के अंदर शख्स ने मगरमच्छ के साथ किया रोमांटिक डांस

romantic dance with crocodile

सोशल मीडिया पर हैरान करने वाले वीडियो आपको अक्सर देखने को मिल जाएंगे। यह वीडियो ऐसे होते हैं जिसे देखने के बाद होश उड़ जाए। हम सभी ने अक्सर देखा है कि कपल अक्सर रोमांटिक डांस करते हुए नजर आते हैं। शादी हो या पार्टी एक दूसरे का हाथ पकड़कर में डांस करते हुए देखा जा सकता है। लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि आप रोमांटिक डांस मगरमच्छ के साथ करें या किसी को करते दिखे तो आप भी अचंभित हो जाएंगे। एक बेहद ही डरावना वीडियो सामने आया है। जिसे देखकर आपके हक्के बक्के छूट जाएंगे।

मगरमच्छ के साथ शख्स ने किया रोमांटिक डांस-

वायरल हो रहा वीडियो देखकर लोगों का होश उड़ा हुआ है। वीडियो में आप देखेंगे एक शख्स जो पानी के अंदर है और एक मगरमच्छ के साथ डांस करता हुआ दिख रहा है। मगरमच्छ जंगली रेप्टाइल है। जिसके साथ शख्स गले भी मिला है और डांस भी कर रहा है। चौकाने वाले इस वीडियो में वह शख्स कमर तक के पानी में डूबा हुआ है और मगरमच्छ के साथ डांस करने में मशगूल है।

वह शख्स मगरमच्छ के बिल्कुल करीब होता है, लेकिन उसे डर नहीं लगता है। यही नहीं मगरमच्छ भी उस शख्स के साथ बिल्कुल आराम से पेश आ रहा है और उसे कोई हानि भी नहीं पहुंचा रहा है। इस वीडियो को आप इंस्टाग्राम पर outofcontextanimals नाम के अकाउंट पर देख सकते हैं।

इस वीडियो को देखकर कई लोगों ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है, केवल फ्लोरिडा में आप एक शख्स को मगरमच्छ के साथ नाचते हुए देख सकते हैं। वीडियो के ऊपर कैप्शन में लिखा है एक शख्स मगरमच्छ के साथ डांस करता हुआ दिखाई दिया। इस वीडियो को 68 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। उससे भी ज्यादा चौंकाने वाले इमोजी को ड्रॉप किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top