भोजपुरी गाना पर स्कूली लड़की ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल

School girl did tremendous dance on Bhojpuri song

सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल हुआ करते हैं। जिस तरह से गानों का ट्रेंड बदलता रहता है। वैसे ही सोशल मीडिया पर आप बदलते गानों पर बदलते डांस वीडियो देखते होंगे। वैसे तो इन दिनों भोजपुरी गानों का ट्रेंड काफी तेजी से चल दिया है। ऐसे में भोजपुरी गानों से जुड़े डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं।

ऐसा ही वीडियो भोजपुरी गाने कौन जगह ला मारल बिच्छू गाने पर डांस वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि कोई फंक्शन है जहां लड़कियां और औरतें भी डांस करते हुए नजर आ रही है और लगातार डांस कर रहे हैं।

इस गाने के दौरान वीडियो में यह भी देखेंगे कि एक लड़की जिसने स्कूल का ड्रेस पहन रखा है। गाना बजते ही वह अपने आप को रोक नहीं पाती है और बेहद ही शानदार तरीके से इस भोजपुरी गाने पर ठुमके लगाते नजर आ रही है, और भी लड़कियां वहां मौजूद है जो डांस करती हुई नजर आ रही है, लेकिन लोगों की नजरें इस लड़की पर टिकी हुई है जो गाने के बीच के हिसाब से लगा रही है।

यह लड़की भीड़ से अलग होकर अपने डांस को एंजॉय करते हुए डांस कर रही है। जिसका एनर्जी लेवल काफी हाई है। इस हाई लेवल एनर्जी वाले डांस वीडियो को यूट्यूब चैनल Ajay gamer official पर अपलोड किया गया है। जिसे 6.8 लाख लोगों ने देखा है और 8.6 हजार लोगों ने पसंद किया है। इस पर यूजर्स प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।एक यूजर ने लिखा है ओरिजिनल गाने पर तो ऐसा कोई डांस नहीं था। इस लड़की ने सपना चौधरी के तेरी आंख्या का काजल डांस की कॉपी की है तो दूसरे यूजर ने लिखा नाइस डांसिंग स्किल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top