लड़के का सांवला रंग देख, दुल्हन ने किया शादी से इंकार, दूल्हे ने उठाया ऐसा कदम

Seeing the boy's dark complexion, the bride refused to marry

आज के युग में फिल्मों का असर लोगों के सर पर इतना चढ़ा हुआ है कि अपनी रियल लाइफ को भी फिल्मों से जोड़कर सोचते समझते और सपने देखते हैं। आजकल की लड़कियां भी फिल्मों की तरह हीरो को पति के रूप में चाहती हैं, लेकिन फिल्में और वास्तविकता में काफी अंतर होता है। हर कोई बाहरी सुंदरता को देखता है अंदर दिल की सुंदरता को कम ही भांप पाते हैं, तो ऐसे में बाहरी सुंदरता देखकर किसी को जज कर लेना सही नहीं होता है।

सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है। जहां शादी का समय था लेकिन लोगों में काफी ज्यादा निराशा फैल गई। वीडियो में देखेंगे की शादी का माहौल है और दूल्हा जब दुल्हन के घर तक पहुंचता है तो सभी रस्में शुरू होती है। परंतु जब मंडप में आने के समय दुल्हन मना कर देती है शादी करने से और जब इसकी वजह पूछी जाती है तो लड़की बताती है कि उसे लड़का नहीं पसंद है क्योंकि उसका रंग सांवला है।

काफी लोगों के मनाने के बाद भी जब लड़की शादी के लिए राजी नहीं हुई तो लड़का बारात लेकर घर वापस चला आया, लेकिन घर वापस आने के बाद वह कमरे में जाता है आत्महत्या कर अपनी जान दे बैठा। ऐसे में यह बेहद ही दुखद घटना थी।

वायरल वीडियो यूट्यूब चैनल Decode Trend पर शेयर किया गया है। जिसे काफी लोगों ने देखा है इस पर यूजर्स कमेंट खूब दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है माना दुल्हन गलत है तो दूल्हे को भी तो ऐसा नहीं करना चाहिए था। कुछ यूजर ने लिखा है कि लड़की ने जो किया वह किया लेकिन दूल्हे को केवल लड़की के लिए ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए था। क्या परिवार वाले कुछ नहीं होते हैं, सिर्फ एक लड़की के लिए इंसान जीता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top