यह चीजें घर में लाती है महा कंगाली, इसे घर से करें तुरंत दूर

These things bring great poverty in the house

हम अपने घर को साफ सुथरा और सजा के रखते हैं। बहुत सारी चीजों का उपयोग करते हैं। कभी-कभी वही सारी चीजें हमारे घर की सुख शांति और खुशहाली को भंग कर देती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ वस्तु शुभ होती है तो कुछ वास्तु शास्त्र के अनुसार अशुभ होती हैं। जो हमारे घर में आर्थिक परेशानी, कलह और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को लेकर आते हैं, तो आइए आज जानते हैं वास्तु नियम के अनुसार घर में कौन सी चीजें घर की तरक्की में बाधा बनती है।

कबूतर का घोंसला-

कबूतर के घोंसले अशुभ माने जाते हैं। अगर यह है तो इन्हें तुरंत हटा लें यह आर्थिक तंगी लेकर आते हैं।

इलेक्ट्रॉनिक सामान-

वास्तु के अनुसार घर में पुराने इलेक्ट्रॉनिक खराब सामानों को नहीं रखना चाहिए। यह उपकरण नकारात्मक ऊर्जा पैदा करते हैं उसे घर से हटा देना चाहिए।

फटे पुराने कपड़े-

वास्तु के अनुसार घर में फटे पुराने कपड़े तुरंत निकाल देना चाहिए। यह शुक्र ग्रह को कमजोर करते हैं। जो धन वैभव और समृद्धि के कारक है ऐसे में इन्हें तुरंत हटाना चाहिए।

टूटा हुआ कांच-

कभी टूटा हुआ कांच अशुभ को दर्शाता है। टूटे कांच घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रबंध करती है। जिससे घर में सुख शांति पर असर पड़ता है। ऐसे में घर में टूटा कांच नहीं रखना चाहिए।

कांटेदार पौधा-

वास्तु के अनुसार घर में कांटेदार पौधे या फिर दूध वाले पौधे जैसे कैक्टस, रबर प्लांट नहीं लगाने चाहिए। यह कमजोर राहु और शनि को दर्शाते हैं। ऐसे में घर में इन्हें नहीं लगाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top