बाज को टीवी पर देख बिल्ली जा छिपी बेड के नीचे, लोग बोले बिल्ली का बन गया पोपट

इस दुनिया में इंटरनेट काफी एक्टिव है कि लोग इंटरनेट की दुनिया में काफी एक्टिव हैं। आए दिन लोग मजेदार वीडियो अपडेट किया करते हैं जो वायरल होता है तो वह लोग इसे देखना भी खूब पसंद करते हैं। कुछ वीडियो तो इतने मजेदार होते हैं कि हंसा देते हैं तो कई चीजों को देखकर बड़ी हैरानी भी होती है। ऐसा ही हैरान करने वाला एक मजेदार सा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

चील और बाज शिकारी पक्षी है, जैसा कि सबको पता है यह अपनी तेजी शक्ति और झपट्टा मारने के कला के लिए मशहूर है। इस पक्षी की रफ्तार का अंदाजा लगाना बड़ा मुश्किल है। लेकिन इसकी रफ्तार को देखकर हर लोग कायल हो जाते हैं। यही वजह है कि केवल हवा में उड़ने वाले पक्षी ही नहीं जानवर धरती पर रहने वाले भी इससे डरते हैं।

इस पक्षी के खौफ का अंदाजा आपको इस वायरल वीडियो को देखकर आसानी से लग जाएगा। वीडियो में आप देखेंगे कि एक बिल्ली मजे से टीवी देख रही होती है लेकिन तभी एक उड़ता हुआ बाज टीवी के स्क्रीन पर दिखाई देता है। जिसे देखकर बिल्ली डर जाती है और बेड के नीचे छिप जाती है। बिल्ली को महसूस हुआ कि बाज उसी के पास आ रही है।

टीवी के स्क्रीन पर दिखने वाले बाज को सच में समझ लिया और वह हमले के डर से बेड के नीचे जा छिपी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो बड़े ही मजे से देखा जा रहा है और लोग इस पर प्रतिक्रियाएं भी खूब दे रहे है।

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- इसे कहते हैं डर का डोज, तो दूसरे यूजर ने लिखा- बाज भी खतरनाक शिकारी यह वीडियो देख कर आज पता चल गया, तो इसी पर एक यूजर ने लिखा बिल्ली का वाकई पोपट बन गया। वैसे बता दिया वीडियो यूट्यूब पर @stunnedvideo नाम के पेज पर शेयर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top