शेरू और कोको ने वफादारी के लिए, आखिरी सांस तक लड़कर बचाई मालिक की जान

gjb

आज के दौर में जानवरों को पालना लोगों का शौक बन चुका है। लेकिन कुत्ते एक ऐसे जानवर जो अपनी वफादारी के लिए सदियों से जाने जाते हैं। कुत्ते कभी भी अपने मालिक के साथ दगा नहीं करते और अपनी अंतिम सांस तक उसकी रखवाली करते हैं। ऐसा ही कुत्ते के वफादारी का मामला सामने आया है, उत्तर प्रदेश के भदोही जिले जहां कुछ दिन पहले रात में एक जहरीला सांप घर में घुसने की कोशिश कर रहा था, तभी उसका सामना दो कुत्तों से हो गया, जो उस घर की रखवाली कर रहे थे। सांप ने कुत्तों को देखकर भागने की कोशिश नहीं की बल्कि वह घर में जाने की जद्दोजहद में लग गया। कुत्तों ने उसका डटकर सामना किया लेकिन इस लड़ाई का अंजाम ऐसा हुआ जिसने दिल को दुखा दिया।

आपको बता दें कि औराई इलाके के जयरामपुर में डॉक्टर राजन ने अपना घर बनवा रखा था। घर की रखवाली के लिए उन्होंने दो जर्मन शेफर्ड कुत्ते रखे थे, जिनका नाम शेरु और कोको था। रविवार की रात डॉ राजन दोनों कुत्तों को घर की रखवाली के लिए गेट पर छोड़कर सोने चले गए। आधी रात को एक जहरीला सांप सीधी उनकी घर की तरफ आ रहा था, लेकिन दोनों कुत्तों ने उसका रास्ता रोक दिया। पर सांप बहुत ही जद्दी था और वे घर में घूसने के लिए दूसरा रास्ता ढूंढने लगा।

तभी दोनों कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। सांप ने कई बार उन्हें डराने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। उन्होंने सांप को घर में घुसने से रोक लिया, वही उसके दो टुकड़े कर डाले। लेकिन थोड़ी देर बाद वो दोनों खुद बेहोश होकर गिर पड़े। वफादारी की मिसाल: घर में घुस रहे नाग से भिड़े कोको और शेरू, आखिरी सांस तक  लड़कर बचाई मालिक की जान | Snake fight with house pet sheru coco in Bhadohi -

डॉ राजन ने बताया कि कुत्तों की भौंकने की आवाज सुनकर उनका चौकीदार गुड्डू की वहां पहुंचा था। उसने कई बार डंडे से सांप को कुत्तों से दूर करने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। इस भीषण लड़ाई में सांप ने दोनों कुत्तों को मौका पाकर डस लिया था। जिसकी वजह से उनकी भी मौत हो गई।

चौकीदार गुड्डू जब तक डॉ राजन को बुला कर ले आता तब तक उन दोनों की सांसे रुक चुकी थी। परिवार वालों उनकी यह दशा देखकर अपने आंसू संभाल नहीं पाए। वही आस पड़ोस के लोगों ने भी कुत्तों की वफादारी पर हमदर्दी प्रकट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top