बाज के सामने सांप बन रहा था डेढ़ साना, बाज ने दिखाई औकात

Snake was becoming one and a half sana in front of the eagle

बाज एक ऐसा पक्षी जिसकी नजर इतनी तेज होती है कि आसमान की ऊंचाइयों से अपने शिकार पर नजर बनाए रखता है और पलक झपकते ही उसे झपट लेता है। बाज के तेज रफ्तार ही उसे अन्य पक्षियों से अलग बनाते है।

बाज वह पक्षी है जो शाकाहारी जानवरों से लेकर मांसाहारी जानवरों के भी शिकार करने में माहिर होता है। यह मांसाहारी पक्षी अपनी नजर को बनाए रखता है और शिकार को सोचने का मौका तक नहीं देता है। इसी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बाज की रफ्तार आप देखेंगे और उसके शिकार जिनसे इंसान ही नहीं जानवर भी दूर भागती है।

तेज रफ्तार में बाज ने किया सांप का शिकार

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते है एक बाज जिसके पंजे के तले एक हरे रंग का सांप है, जैसे ही सांप फन उठाकर उस बाज को बाइट करने की कोशिश करता ही है तब तक बाज अपने पंजे से उसके फन को जमीन से दबा देता है। आप देख सकते है रफ्तार ऐसी रहती है कि आप खुद ही पलक नहीं झपक पाएंगे। ऐसे जबरदस्त शिकारी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी लोग खूब देख रहे है।

यह बात ऐसा पक्षी होता है जो बड़े से बड़े सांप को अपने पंजे में रफ्तार से उतरता है और शिकार को पंजों में दबोच कर उड़ जाता है। चाह कर भी जहरीले सांप इसका कुछ नहीं बिगाड़ पाते हैं। दरअसल सांपों के जहर का भी असर इन पक्षियों पर नहीं होता है। फिलहाल यह वीडियो आप यूट्यूब अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसे 600 हजार से अधिक लाइक आए है और लोग इस पक्षी की रफ्तार के साथ इसकी नजर की भी तारीफ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top