ढाई करोड़ लूटकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर लुटेरा दूल्हा अमेरिका भागा

software engineer robber groom

शादी भारतीय सभ्यता में बड़ा ही अहम स्थान रखता है। इसे बड़ा ही पवित्र रिश्ता माना जाता है। यह दो दिलों के साथ ही 2 परिवारों को भी जोड़ता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो इन रिश्तों को बदनाम भी कर देते हैं। शादी के समय एक लड़का और लड़की एक दूसरे का जीवन भर साथ निभाने और उसके सुख दुख में उसके साथ निभाने का जो वचन देते हैं। कभी-कभी लोग उस वचन से हटकर कुछ ऐसा कर जाते हैं जो इस रिश्ते को बदनाम कर देता है।

समाचार पत्रों में लुटेरी दुल्हन के बारे में आप सभी ने सुना होगा। लेकिन एक मामला ऐसा भी सामने आया है। जिसमें एक दूल्हा लुटेरा निकला और यह मामला इंदौर का है। जहां एक लुटेरा दूल्हा शादी के 1 महीने बाद करीब ढाई करोड रुपए लेकर अमेरिका भाग गया। पत्नी व परिवार वालों ने लुटेरे दूल्हे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज करवाएं। इतना ही नहीं सॉफ्टवेयर इंजीनियर लुटेरा दूल्हा इसके पहले भी दो लड़कियों के साथ ऐसा कर चुका है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ढाई करोड़ लेकर भागा है अमेरिका

इंदौर का रहने वाला विशाल अग्रवाल पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और उसके पिता प्रॉपर्टी का काम करते हैं। 25 अप्रैल को राजस्थान के उदयपुर के ताज लेक पैलेस में निधि अग्रवाल से शादी हुई। निधि के पिता ने 70 लाख रुपए कैश, 50 तोला सोना, 300 ग्राम चांदी के जेवर नब्बे लाख रूपए दहेज के रूप में दिया और फाइव स्टार होटल में शादी भी की। शादी के करीब एक महीना बाद ही विशाल अमेरिका चला गया। निधि को अब पता चला कि शादी से पहले उस लड़की को भी इसी तरह लूट लिया है।

निधि अग्रवाल के घर वालों ने विशाल पर मुंबई पुलिस में केस दर्ज करवाया है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top