सोनू सूद को मिला जन्मदिन का शानदार तोहफा, देखिए वीडियो

sonusb

कोरोनावायरस ने देश को एकजुट होकर लड़ना सिखा दिया था। लॉकडाउन के दौरान लोग यथाशक्ति एक दूसरे की मदद करने में जुट गए थे।

लेकिन इन सबके अलावा एक शख्स ऐसा भी था, जो अकेले पूरे देश के गरीबों की मदद करने में जुट गया था। उसने कभी किसी से कोई सहायता नहीं ली। लेकिन हर गरीबों की मदद करने की कोशिश की। आज उसी शख्स को एक शुभचिंतक ने ऐसा तोहफा दिया है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे चलिए देखते हैं आखिर वह तोहफा क्या है?

आपको बता दें कि हम बात कर रहे हैं सोनू सूद की भारतीय सिनेमा जगत अपने अभिनय से कामयाबी हासिल करने वाले सोनू सूद ने हाल ही में अपना 48 वां जन्मदिन मनाया है। उनके जन्मदिन के इस अवसर पर उन्हें देश के करोड़ों लोगों ने बधाइयां दी है। खासकर उन लोगों ने जिनकी उन्होंने कोरोना काल की समय में मदद की थी। सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं देने का दौर जारी है। लेकिन साथ ही साथ लोगों ने उनके लिए बहुत सारे तोहफे भी भेजे हैं। हम आपको ऐसे एक तोहफे के बारे में बताना चाह रहे हैं जो आज तक किसी ने किसी को नहीं दिया होगा।

विपुल मिराजकर ने सोनू सूद को जो तोहफा दिया है, उसे देख कर सोनू भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि कोई ऐसा कैसे कर सकता है। विपुल ने अपने हाथों से 50 हजार स्क्वायर फीट के फील्ड को खोदकर सोनू सूद का पोट्रेट बनाया है। विपुल ने फील्ड को फावड़े से खुद खोदते हुए एक वीडियो भी डाला है।

वीडियो के साथ विपुल ने लिखा है “सोनू सूद भैया बर्थडे सरप्राइज पोट्रेट” विपुल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक इस वीडियो को 21 हजार से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। लोग विपुल की कारीगरी की प्रशंसा कर रहे हैं।

पिछले दिनों सोनू सूद द्वारा किए गए कार्यों ने सोनू सूद को गरीबों के लिए ईश्वर समान बना दिया है। हालांकि सोनू सूद इस बात से इनकार करते हैं और कहते हैं कि मैं भी आप सब की तरह एक आम इंसान हूं।

watch video: 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vipul mirajkar (@vipul_m_artist)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top