दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जिसे इंसान खुद ही बनाता है और यह वह प्रेम संबंध होता है, जिसे आप केवल प्रेम से ही बनाते और जीते हैं। ऐसा नहीं कि दोस्ती का रिश्ता केवल इंसानों के बीच हो, इंसानों और जानवरों के बीच भी दोस्ती का रिश्ता बनता है। इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें आप एक पक्षी और एक छोटी सी बच्ची का दोस्ती देख खुश हो जाएंगे।
वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि करीबन 6 साल की बच्ची की दोस्ती चिड़िया से हुई है। दोनों के बीच की दोस्ती की कहानी बेहद अजीब है बच्ची से पूछने पर उसने बताया चिड़िया काफी छोटी थी। तब उसकी मां उसे अकेला छोड़ कर चली गई, उसने ही उस छोटी सी चिड़िया को अपने पास रखा और उसकी देखभाल की। इतने दिनों तक साथ रहने के साथ ही दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई।
लड़की कहीं जाती है वह अपने साथ चिड़िया को लेकर जाती है। लड़की के बिना चिड़िया का मन नहीं लगता है और चिड़िया के बिना लड़की का मन एक पल नहीं लगता। उस छोटी सी बच्ची ने चिड़िया का नाम मीरा रखा है। वह चिड़िया अगर किसी तरह उड़ भी जाए तो वापस से उस नन्ही बच्ची के पास आ जाती है।
इस मजेदार दोस्ती की कहानी से जुड़ा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। जिसे यूट्यूब चैनल पर news Trend अकाउंट पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो को 3.7 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है तो 800 लोगों ने पसंद भी किया है। इस अनोखी दोस्ती के विषय में एक यूजर ने लिखा है दोनों के बीच इतनी गहरी दोस्ती है वाओ!! दूसरे यूजर ने कहना है- काश यही दोस्ती इंसानों के बीच देखने को मिल जाता तो फिर सारा बवाल ही खत्म हो!! जाता