खतरों के खिलाड़ी के जैसे स्टंट करती गाय खपरैल की छत से कूदी नीचे सड़क पर, वायरल हुआ वीडियो

stunt cow

सोशल मीडिया की दुनिया में हर रोज जानवरों से जुड़े अनेकों वीडियो देखने को मिलते हैं। यह वीडियो जानवरों के बारे में हमें और भी ज्यादा जानकारियां देते रहते हैं। इन वीडियो में अगर आप देखे तो पालतू जानवरों की चर्चाएं कुछ खास होती हैं। दरअसल ऐसे कई लोग हैं जो जानवरों को पालना खूब पसंद करते हैं और अगर यह गाय की बात की जाए तो फिर सोशल मीडिया पर भी ऐसे वीडियो काफी देखने को मिलती है और लोग बेहद ही चाव से देखते हैं। गाय बेहद सीधी-सादी जानवर होती है इसे चोट भी पहुंचाया जाता है तो भी यह शांति से रहती है। कभी-कभी यह जानवर कुछ ऐसी चीजें कर देते हैं जाने अनजाने ही सही जिससे लोगों को काफी परेशानियां भी होती हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया जब एक गाय को जर्जर मकान के छत पर चढ़ा हुआ देखा गया।

जर्जर छत के ऊपर चढ़ी गाय

वायरल होने वीडियो में आप देख सकते हैं एक कच्चे मकान की छत पर जो काफी बुरी तरीके से जर्जर है और मिट्टी बना हुआ है।जाने-अनजाने एक गाय उस छत के ऊपर चढ़ जाती है। जिसे छत के ऊपर देख कर गांव वाले भी काफी हैरान परेशान हो जाते हैं। सबके मन का यही सवाल आता है कि आखिर गाय छत पर ऊपर कैसे चढ़ी और उसे नीचे कैसे उतारा जाए। गांव वालों को ने नीचे उतारने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी लेकिन वह असफल रहे। जिसके बाद गांव वालों ने 112 नंबर पर कॉल किया गांव में हुई घटना के विषय में बताया। जिसके लिए पुलिस मदद के तौर पर गांव में पहुंचती है पुलिस की सहायता से उस गाय को छत से नीचे उतारा जाता है।

हालांकि गाय छत पर भी काफी परेशान है। वह भी नीचे उतरने के लिए इधर-उधर उधम मचा रही है। अंत में गाय खतरों के खिलाड़ी बनकर ऊंची छत से रोड पर छलांग मार देती है। छलांग मारने के बावजूद गाय को कुछ हुआ नहीं न कोई चोट आई। गाय बिल्कुल सही सलामत है और रोड से उठकर अपने घर की ओर चल पड़ती है। गांव वाले इस गाय के चालको देखकर काफी हैरान भी हो गए।

गाय का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। जिसमें जर्जर छत के ऊपर चढ़ी। इस गाय ने नुकसान भी काफी कर दिए हैं वह नीचे उतरने के लिए परेशान थी। हालांकि इसके लिए उधम मचा रही थी। जिसकी वजह से खपरैल का यह छत काफी ज्यादा टूट भी गया है।सोशल मीडिया पर यह वीडियो यूट्यूब चैनल technical Sameer 1M पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को ढेरों यूज़र लाइक आए हैं जिस पर यूजर्स अपने कमेंट भी दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top