पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित सुपरस्टार रजनीकांत के जन्मदिन की बधाई के लिए ट्विटर पर ट्रेंड हुआ एचबीडी सुपरस्टार रजनीकांत

Superstar Rajinikanth honored with Padma Bhushan

देश में सभी लोग रजनीकांत को उनके जन्मदिन की बधाइयां देना शुरू कर चुके हैं और इस समय ऑल ओवर इंडिया में ट्विटर पर #HBDSuperstarRajnikanth ट्रेंड कर रहा है। रजनीकांत साउथ इंडिया के बहुत बड़े सुपरस्टार माने जाते हैं और साथ ही इन्होंने कई सारी हिंदी फिल्मों में भी काम किया हुआ है।

आपको बता दें कि 12 दिसंबर यानि कि आज के दिन ही इनका जन्मदिन है और लोग कई दिन पहले से ही इनके जन्मदिन की बधाइयां देना शुरू कर चुके हैं। कई लोग अलग अलग अंदाज में इनकी फोटो शेयर करके इनको बधाईयां दे रहे हैं।

इनका वास्तविक नाम शिवाजीराव गायकवाड है। लेकिन फिल्मों में आने के बाद इन्होंने अपना नाम बदलकर रजनीकांत रख लिया था। इनका जन्म 12 दिसंबर 1950 को कर्नाटक में हुआ था।
इन्होंने अपने एक्टिंग करियर को शुरू करने से पहले बहुत ज्यादा मेहनत की हुई है। यह शुरुआत में कर्नाटक में परिवहन निगम के बस कंडक्टर थे।

भारतीय अभिनेता रजनीकान्तलाई दादा साहेब फाल्के पुरस्कारबाट सम्मान |  thesouryamithila

इनके पास ज्यादा पैसा भी नहीं था, लेकिन फिल्मों में आने के बाद आज यह अरबों की संपत्ति के मालिक हैं। दक्षिण भारत में इन्हें भगवान की तरह पूजा जाता है। इनकी एक्टिंग इतनी ज्यादा रियल होती है कि जो भी इन्हें किसी फिल्मों में देखता है वह इनका फैन बन जाता है।

इनके बारे में यह खबर काफी फैली हुई है कि आज से करीब 13-14 साल पहले ही यह अपनी एक फिल्म के लिए ₹26 करोड़ लेते थे। इसीलिए इनका नाम जैकी चैन के बाद एशिया में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर की लिस्ट में भी शुमार था। इन्हें अपनी एक्टिंग के लिए पद्म भूषण पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top