दूल्हे को सरप्राइज देते हुए, दुल्हन ने किया स्टेज पर धमाकेदार डांस, वीडियो वायरल

शादी विवाह का माहौल ही कुछ ऐसा होता है कि हम लोग उस माहौल का काफी आनंद उठाते हैं। शादी के समय तो अनेकों रस्में होती हैं, लेकिन संगीत की रस्म एक ऐसी रस्म है। जिसमें तो डांस करने का एक अलग ही मजा होता है।

शादी में डांस करने का तो बहाना ही चाहिए और अब के समय तो शादी में डांस हुए बिना तो वह शादी ही नहीं मानी जाती है। आजकल तो दूल्हा दुल्हन नए-नए तरीके से स्टेज पर या फिर शादी के वैन्यू में डांस करते हुए नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर भी शादी में डांस से जुड़े ढेर सारे वीडियोज आपको देखने को मिलेंगे और इस समय भी सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वारल होता नजर आ रहा है।

दुल्हन ने किया जबरदस्त डांस-

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन स्टेज पर आती हैं और जबरदस्त डांस करते हुए एक महफिल ही सजा देती है और वहां पर बैठे सभी लोग आश्चर्य में आ जाते हैं। दरअसल दुल्हन का नाम आकांक्षा मिश्रा बताया जा रहा है और वह अपने बचपन के पसंदीदा गाने बोले चूड़ियां पर संगीत सेरेमनी में धमाकेदार डांस करती हुई नजर आई।

आपको बता दें कि यह गाना फिल्म कभी खुशी कभी गम का है और वह दुल्हन लहंगे में काफी सुंदर लग रही हैं। दुल्हन ने यह जबरदस्त डांस अपने पति के लिए किया। उनके डांस को देखकर दूल्हा भी मंद मंद मुस्कुराता हुआ नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर किया गया काफी पसंद-

दुल्हन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। दुल्हन के डांस मूव देखने लायक है और दुल्हन के एक्सप्रेशन तो और भी ज्यादा कमाल के हैं। आपको बता दें कि यह वीडियो इंस्टाग्राम पर theweddingministry नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा गया है- दुल्हन ने दूल्हे के लिए अपने बचपन के फेवरेट सॉन्ग पर किया डांस। लोग इस वीडियो पर प्रतिक्रियाएं भी जाहिर कर रहे हैं तो आप भी अपनी राय हमें कमेंट में बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top