मंदिर के घंटे की आवाज, अर्थी का दिखाई देना आखिर क्या अर्थ होता है इन संकेतों का, जानिए विस्तार से

Meaning

आपके जीवन में शुभ और अशुभ घटना के घटित होने का संकेत प्रकृति आपको पहले ही दे देती है, बस जरूरत होती है उन संकेतों को समझने की, तो आज हम आपको ऐसे ही कुछ प्राकृतिक संकेत बताने जा रहे हैं। जिसके द्वारा आप अपने जीवन में शुभ अशुभ संकेतों को समझ पाएंगे और कोई खतरनाक अनहोनी होने के पहले ही आप उसे समझ जाएंगे और उससे होने वाले बड़े नुकसान से भी बस सकते हैं तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में

• घर से निकलते ही किसी व्यक्ति को छींक आ जाए तो इसे सामान्य तौर पर अशुभ समझा जाता है लेकिन निकलते समय छींक आना हमेशा अशुभ हो यह जरूरी नहीं है। अगर बिना बीमारी या बिना मौसम की छींक आए तो यह छींक दो या दो से अधिक बार हो तो इसे शुभ समझा जाता है। यह काम में सफलता की ओर संकेत देता है। वहीं पर 1 छींक अशुभ संकेत देता है। इससे काम बिगड़ने का खतरा होता है अगर ऐसा होता है तो घर वापस जाकर एक गिलास पानी पीकर भगवान का ध्यान करके 2 मिनट बाद ही घर से निकले।

• घर से बाहर निकलने पर आपको पान का पत्ता, मछली, हाथी, मंदिर से घंटियों की आवाज या फिर अर्थी दिखाई दे तो यह शुभ संकेत होते हैं। इन संकेतों का मतलब होता है कि आप जिस काम के लिए जा रहे हैं उसमें आपको सफलता मिलेगी।

• वही घर से अगर निकलते वक्त दूध, खाली बर्तन या कूड़ा दिख जाए तो यह असफलता का सूचक होता है।

• इसके साथ ही घर से निकलते वक्त फूल या फूल माला दिख जाए तो निश्चित रूप से किसी मांगलिक कार्य का संकेत देता है।

• आप किसी काम से निकले हैं और रास्ते में आपको धन सिक्के के रूप में मिलता है तो इसका मतलब है आप जिस काम के लिए जा रहे हैं उस काम में अभी देर है, वहीं अगर यह वह धन नोट के रूप में मिलता है तो इसका मतलब है कि आप का रुका हुआ काम होने वाला है लेकिन अगर आपको सिक्का और नोट दोनों रूप में धन मिलता है तो इसका मतलब है आपका काम किसी के सहयोग से होगा।

• वैसे तो अब रास्ते में मिले हुए धन के संकेत शुभ नहीं होते हैं और कोशिश यही करनी चाहिए कि इन पैसों को किसी मंदिर में या फिर किसी गरीब को दे दे, जिससे उस पैसे से गरीब की सहायता हो पाए क्योंकि पाया हुआ धन किसी के जीवन के दुख को आपके जीवन में लाने का संकेत देता है।

• घर से निकलते वक्त अगर कबूतर आपके ऊपर बीट कर दे तो यह बेहद शुभ माना जाता है। कबूतर की बीट गिरने से आर्थिक लाभ होता है और सफलता के योग भी बनते हैं।

• घर से निकलते समय आपका पैर अगर कीचड़ या गोबर में पड़ जाए तो यह शुभ संकेत नहीं होते हैं। ऐसे में आप किसी समस्या में पड़ सकते हैं।

• घर से निकलते समय अगर भिखारी सामने आ जाए तो उसे कुछ धन दे दे और समझ ले कि आप का कर्ज समाप्त होने वाला है। घर से निकलते वक्त भिखारी का दिख जाना भाग्योदय का संकेत होता है।

• घर से निकलते वक्त आप पेन या फिर रुमाल भूल जाते हैं तो यह शुभ संकेत है। इससे वाद विवाद होने का खतरा बना रहता है। इस स्थिति को सामान्य करने के लिए आप कहीं रुके, थोड़ी सी मिठाई खाएं और पानी पी लें। इससे आपको लाभ होगा और अशुभ संकेतों का प्रभाव कम हो जाएगा।

• घर से निकलते वक्त अशुभ संकेत वाली कोई वस्तु अगर दिखाई देती है तो अपने इष्ट देव का नाम ले या फिर मन में शिव शिव का जाप करते रहे, इससे आपको लाभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top