रस्मों के दौरान आपस में ही लड़ गए दूल्हा दुल्हन, वायरल हो रहा वीडियो

The bride and groom fought among themselves during the rituals

हमारे जीवन में शादी का दिन काफी अहम होता है क्योंकि इस दिन के बाद से हमें अपने जीवन साथी के साथ एक नई जिंदगी शुरु करनी होती है। शादी का समय काफी मजेदार होता है क्योंकि शादी में ढेर सारी रस्में होती हैं, जिन्हें करने में भी अलग ही मजा आता है।

सोशल मीडिया पर शादी के मजेदार वीडियोज और उससे जुड़ी रस्मों के वायरल वीडियोज आपको देखने को मिल जाएंगे। वाकई में शादी की रस्में दूल्हा दुल्हन और सभी लोगों के लिए काफी यादगार होती हैं। ऐसा ही एक दूल्हा दुल्हन का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, लेकिन यह वीडियो उन सभी वीडियो से काफी अलग है क्योंकि इस वीडियो में दूल्हा दुल्हन ही आपस में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

रस्म निभाने में बिगड़ गए दूल्हा दुल्हन-

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा दुल्हन आपस में ही लड़ने लगते हैं लेकिन यह लड़ाई नोक झोंक और हंसी मजाक वाली ही है। दरअसल दूल्हा दुल्हन एक रस्म को पूरा करते हुए नजर आ रहे हैं और शादी के समय यह रस्म होती है। जिसमें किसी बर्तन में पानी भरा होता है और उसमें दूल्हा-दुल्हन को अंगूठी ढूंढने पड़ती है, ठीक वही रस्म इस वीडियो में देखने को मिल रही है।

दूल्हा दुल्हन के सामने एक मटका रखा हुआ है। जिसमें दूध का पानी भी है और उसमें गुलाब की पंखुड़ियां भी डाली गई है। एक शख्स अपनी अंगूठी निकालकर उस मटके में डालता है और दूल्हा दुल्हन उस अंगूठी को खोजने के लिए पूरी मेहनत करते हुए नजर आते हैं। इन दोनों के बीच थोड़ी नोकझोंक भी होती है। जो देखने में काफी मजेदार लगती है। वहां पर बैठे सभी लोग इन दोनों की हरकतें देखकर मुस्कुराने लगते हैं।

लोग कर रहे हैं वीडियो को काफी पसंद-

यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। दूल्हा दुल्हन की इस मजेदार वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर thebridesofindia नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है और इस वीडियो पर अभी तक 6 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट में जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top